Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol, Diesel, CNG Rates: HPCL, IOCL और BPCL ने पेट्रोल-डीजल के 19 अक्टूबर के रेट जारी कर दिए हैं
- दिल्ली में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है
- नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलो है
कच्चे तेल की कीमतें लगातार 110 डॉलर के नीचे तो आ गई हैं, लेकिन 100 के ऊपर बने रहने से पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीद तो अब छोड़ ही दीजिए। क्योंकि नवंबर में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की आशंका तो ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में भी जताई गई थी। इस बीच आज 19 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज महानवमी पर घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट जरूर चेक कर लें…
आज महानवमी के दिन भी राहत है। HPCL, IOCL और BPCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि, ब्रेंट क्रूड सुबह 1.91 डॉलर कम होकर 107.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
दूसरी ओर दिल्ली में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है। आज देश में सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। जबकि, महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।
जियो-बीपी और नायरा ने कुछ दिन पहले ही बढ़ाया है रेट
जियो-बीपी ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले नायरा ने इतनी ही बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से वाहनों का खर्च सीधे बढ़ता है। आगे चलकर माल ढुलाई महंगी होने पर इसका असर सब्जियों, किराना सामान और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
सरकारी कंपनियों ने मई में बढ़ाया था रेट
वैसे तो मई के बाद भारत में सरकारी पंपों पर तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। सरकारी कंपनियों ने इस साल मई में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
सीएनजी के आज के रेट
IGL के रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो है। नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलो है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में यह 95.47 रुपये, जबकि हापुड़ में 96.59 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 98.31 रुपये प्रति किलो है।
हरियाणा में गुरुग्राम में सीएनजी 92.01 रुपये, रेवाड़ी में 91.59 रुपये, करनाल में 91.32 रुपये और कैथल में 92.32 रुपये प्रति किलो मिल रही है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी का भाव 96.33 रुपये प्रति किलो है। वहीं महोबा, बांदा और चित्रकूट में कीमत 93.31 रुपये प्रति किलो है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




