Home rss business hindi 2 दिन में 7.78 गुना सब्सक्राइब, GMP पहुंचा 500 रुपये के पार;...

2 दिन में 7.78 गुना सब्सक्राइब, GMP पहुंचा 500 रुपये के पार; दांव लगाने का आखिरी मौका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tonbo Imaging India IPO का GMP आज 500 रुपये के पार पहुंच चुका है
  • आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका भी आज ही है
  • अबतक आईपीओ को कुल 7.78 गुना सब्सक्राइब किया गया है

Tonbo Imaging India IPO पर दांव लगाने के लिए आज 19 अक्टूबर आखिरी दिन है। पहले दो दिन में आईपीओ को 7.78 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में इश्यू को 7.14 गुना, क्यूआईबी में 3.95 गुना और एनआईआई में 14.35 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 14 सितंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 255.36 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, आईपीओ 15 अक्टूबर को खुला था।

कितना है प्राइस बैंड (Tonbo Imaging India IPO)

Tonbo Imaging India IPO का प्राइस बैंड 665 रुपये से 700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस आईपीओ का साइज 852.18 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक ही इश्यू के जरिए शेयरों की बिक्री करेंगे।

जीएमपी 500 रुपये के पार (Tonbo Imaging India IPO GMP Today)

ग्रे मार्केट में Tonbo Imaging India IPO की स्थिति काफी मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 515 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 73 प्रतिश के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा समय में आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत है।

इस कंपनी में आईपीओ से पहले प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 18.58 प्रतिशत थी। जोकि लिस्टिंग के वक्त घटकर 15.72 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 81.42 प्रतिशत से बढ़कर 84.28 प्रतिशत हो गई है।

आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कंपनी 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है।

वित्तीय हालात कैसी?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को घाटा हुआ था। पहली तिमाही में इस कंपनी को कुल 17.74 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। वहीं, रेवन्यू 36 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) घटकर 50.88 प्रतिशत हो गया था। बता दें, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवन्यू 72.76 करोड़ रुपये रहा था।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN