Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फिल्ममेकर अमित जानी के पीछे पड़े बदमाश? जान बचाने के लिए थाने...

फिल्ममेकर अमित जानी के पीछे पड़े बदमाश? जान बचाने के लिए थाने में घुसाई डिफेंडर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/AJani_1792376898805_X7mm_1792376903820_iE3K_bfb230f2-660a-4537-98b3-1e88cc450dbf_a0s3.jpg

अमित जानी का आरोप है कि जम्मू से नोएडा लौटते वक्त जब उनकी गाड़ी सोनीपत क्रॉस कर रही थी, तभी एक सफेद गाड़ी ने उनका पीछा किया और गन पॉइंट पर रोकने की कोशिश की।

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी का आरोप है कि जम्मू से नोएडा लौटते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी डिफेंडर SUV गाड़ी का पीछा किया और बंदूक की नोक पर उन्हें रोकने की कोशिश की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर ने गाड़ी भगाई और सोनीपत के कुंडली थाने पहुंच गया। अमित जानी ने इस मामले में पुलिस कंप्लेंट कराई है। पुलिस की तरफ से शिकायत मिलने की रसीद भी जारी की गई है। मालूम हो कि अमित जानी ‘काला हिरण’, ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ और ‘उदयपुर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के लिए सुर्खियों में बने रहे हैं।

गाड़ी ने किया पीछा, ड्राइवर ने निकाला हथियार

अमित जानी के मुताबिक जब वह जम्मू से नोएडा लौट रहे थे, तब उनके साथ गाड़ी में भारत सिंह, सौरव यादव, मनीष भारद्वाज और ड्राइवर यदूवीर सिंह मौजूद थे। घटना उस वक्त हुई, जब गाड़ी सोनीपत को क्रॉस कर रही थी। रात के करीब 8.28 बजे पीछे से आ रही एक सफेद गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने आकर डिपर दिया। इस गाड़ी को चला रहे शख्स ने उन्हें खिड़की से हाथ बाहर निकालकर रुकने का इशारा किया। पहले ही हरियाणा से मिल रही धमकियों को ध्यान में रखते हुए अमित ने गाड़ी भगाने को कहा। इस पर सफेद गाड़ी ने भी स्पीड बढ़ाई और अमित की गाड़ी का पीछा किया। फिर गाड़ी बाईं तरफ लाकर ड्राइवर ने हथियार निकाला।

अपनी शिकायत में अमित जानी ने क्या लिखा?

अमित जानी की शिकायत के मुताबिक वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद जम्मू से अपनी डिफेंडर गाड़ी से नोएडा लौट रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। अमित जानी ने बताया कि पीछा कर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। खतरे को देखते हुए ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे कुंडली थाने की ओर रुख किया। अमित जानी ने 18 अक्टूबर 2026 को कुंडली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रोड्यूसर ने अपनी गाड़ी का नंबर UP15EV4454 बताया है।

अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं जानी

अमित जानी फिल्म मेकिंग से जुड़े रहे हैं और ‘उदयपुर फाइल्स’ और ‘काला हिरण’ जैसी फिल्मों के चलते वह चर्चा में रहे हैं। जानी द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी पुष्टि होना बाकी है। अभी इस मामले में पुलिस की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि सलमान खान की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण’ के लिए अमित जानी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सलमान खान उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN