Home LIFESTYLE NEWS HINDI टाइगर श्रॉफ की लग्जरी लाइफस्टाइल: दुबई के आलीशान अपार्टमेंट से महंगी कारों...

टाइगर श्रॉफ की लग्जरी लाइफस्टाइल: दुबई के आलीशान अपार्टमेंट से महंगी कारों तक, जानें सबकुछ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन उनकी चर्चा किसी फिल्म की वजह से नहीं है। फिलहाल, हम टाइगर पर हुए हमले के बारे में नहीं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

एक्टर टाइगर श्रॉफ इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं और ये चर्चा उनकी किसी फिल्म या एक्शन की वजह से नहीं बल्कि उनके ऊपर हुए हमले की वजह से है। रविवार शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले हुआ, जिसमें एक्टर बाल-बाल बच गए। टाइगर श्रॉफ सिर्फ बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक्शन स्टार, फुटबॉलर भी हैं। इसके अलावा, वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताएंगे, जिनमें उनकी लग्जरी प्रॉपर्टी से लेकर महंगी कारों के कलेक्शन तक शामिल हैं।

टाइगर श्रॉफ की लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें-

1. दुबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अप्रैल 2026 में दुबई के Maritime City में स्थित Breez by Danube प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट में इंवेस्ट किया था। यह प्रोजेक्ट अपने वॉटरफ्रंट लोकेशन और मॉडर्न सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां से समुद्र और दुबई की स्काईलाइन का खूबसूरत नजारा साफ दिखता है। इसमें पूरी तरह फर्निश्ड अपार्टमेंट्स और 40 से अधिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं। टाइगर को दुबई की लाइफस्टाइल काफी पसंद आई थी, इसलिए उन्होंने वहां घर खरीदा है।

2. महंगी कारों के भी शौकीन हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ को कारों और मोटरसाइकिलों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं, जिसमें SS जगुआर 100, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू एम, बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज ग्रैन लिमोजिन, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, मर्सिडीज बेंज ई 220डी, होंडा सिविक जैसी कारें हैं। टाइगर ज्यादातर BMW से आते-जाते हैं।

3. स्टाइल के मामले में भी रहते हैं आगे

टाइगर श्रॉफ ओवर फैशन नहीं करते हैं लेकिन उनका स्टाइल भी कम नहीं है। उन्हें अक्सर आपने कैजुअल टी-शर्ट, स्नीकर्स, जैकेट और सनग्लासेस में देखा होगा। उनका स्टाइल भले ही सिंपल दिखता हो लेकिन उनकी चीजें टॉप क्लास वाली होती हैं।

4. डिजाइनर घड़ियों का रखते हैं शौक

टाइगर श्रॉफ अपने स्पोर्टी लुक के लिए जाने जाते हैं, लेकिन घड़ियों के मामले में भी उनकी पसंद काफी खास है। वह अलग-अलग मौकों पर स्टाइलिश और लग्जरी घड़ियां पहनना पसंद करते हैं। उनके वॉच कलेक्शन में कैसियो जी-शॉक, एम्पोरियो अरमानी की ब्लैक एनालॉग और क्रोनोग्राफ घड़ी और ऑडेमार्स पिगे रॉयल ओक जैसे मॉडल शामिल बताए जाते हैं। इन घड़ियों का डिजाइन उनके स्पोर्टी अंदाज के साथ-साथ रॉयल और क्लासी स्टाइल को भी दर्शाता है।

5. डांस और स्पोर्ट्स में है खास दिलचस्पी

टाइगर श्रॉफ के लिए डांस और स्पोर्ट्स सिर्फ फिटनेस के लिए सीमित नहीं है बल्कि ये उनकी जिंदगी का खास हिस्सा भी हैं। उन्हें डांस करना और फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। वह रोजाना इनके लिए समय निकालते हैं और इससे खुद को खुस रखते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN