Home rss business hindi दशहरा पर आज शेयर बाजार बंद, सोने-चांदी के रेट भी जारी नहीं...

दशहरा पर आज शेयर बाजार बंद, सोने-चांदी के रेट भी जारी नहीं होंगे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Holiday: दशहरा की छुट्टी के कारण आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी
  • निवेशक बुधवार, 21 अक्टूबर को बाजार खुलने पर कारोबार कर सकेंगे

Stock Market Holiday: दशहरा के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा। वहीं, IBJA आज सोने-चांदी के रेट भी जारी नहीं करेगा। जबकि, शाम को एमसीएक्स में ट्रेडिंग होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट में आज ट्रेडिंग नहीं होगी। सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट भी बंद रहेगा। बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार, 21 अक्टूबर से फिर शुरू होगा।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देशभर में प्रमुख त्योहार के रूप में मनाया जाता है। त्योहार के चलते शेयर बाजार में निवेशकों और कारोबारियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा।

MCX पर शाम के सत्र में होगा कारोबार

कमोडिटी बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, एक्सचेंज के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम के सत्र में ट्रेडिंग शुरू होगी। इससे कमोडिटी बाजार के प्रतिभागियों को शाम में कारोबार करने का मौका मिलेगा।

2026 में शेयर बाजार की अगली छुट्टियां

दशहरा के बाद 2026 में शेयर बाजार के कैलेंडर में तीन और निर्धारित ट्रेडिंग छुट्टियां शामिल हैं।

10 नवंबर, मंगलवार: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, शुक्रवार: क्रिसमस

इसके अलावा, दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा।

सोमवार को आया था गिरावट का तूफान

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का तूफान आया था। सेंसेक्स-निफ्टी दो दिन की तेजी के बाद जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 876 अंक लुढ़क गया और निफ्टी 22,888 पर आ गया। इसकी वजह प्राइवेट बैंकों के शेयरों में गिरावट, खासकर HDFC Bank और Axis Bank, और कमजोर ग्लोबल ट्रेंड रहे।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 876 अंक यानी 1.17 फीसदी गिरकर 73,852 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,020 अंक यानी 1.36 फीसदी तक गिरकर 73,708 पर आ गया था।

50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 257 अंक यानी 1.11 फीसदी गिरकर 22,888 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर 3.85 फीसदी गिरा, भले ही इस प्राइवेट बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.4 फीसदी बढ़ाकर 7,704.67 करोड़ रुपये बताया। इसमें कोर इनकम बढ़ने और एसेट क्वालिटी सुधरने का सहारा मिला।

स्कूल-कॉलेज और बैंक भी हैं बंद

दशहरा की छुट्टी केवल शेयर और कमोडिटी मार्केट में ही नहीं है, बल्कि आज के दिन स्कूल-कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में भी है। आज देश के लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN