Home LIFESTYLE NEWS HINDI IRCTC Ramayana Tour Package: 1 फरवरी से शुरू होगी 18 दिन की...

IRCTC Ramayana Tour Package: 1 फरवरी से शुरू होगी 18 दिन की रामायण यात्रा, जानें किराया और सुविधाएं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप भगवान श्रीराम के धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, अगर हां तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसका नाम श्रीरामायण पैकेज रखा गया है। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

IRCTC अक्सर ऐसे पैकेज निकालता है, जिसमें धार्मिक स्थलों के दर्शन लोगों को आसानी से मिल जाए। अगर हम या आप कोई ट्रिप प्लान करेंगे तो वह सिर्फ एक या दो जगह की होगी लेकिन IRCTC के पैकेज में आप कई जगहों पर घूम सकते हैं। अब IRCTC श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें 18 दिनों में श्रीराम से जुड़े कई धार्मिक स्थलों को घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको घूमने के साथ खाने-पीने, ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। आइये इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

18 दिनों का टूक पैकेज

IRCTC की इस यात्रा की शुरुआत 1 फरवरी 2027 से होगी। यात्रियों को भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से सफर कराया जाएगा और इसमें भारत के साथ नेपाल के जनकपुर के दर्शन भी शामिल हैं। इस यात्रा में ट्रेन और सड़क, दोनों रास्तों से अलग-अलग जगहों तक पहुंचने की व्यवस्था होगी। इसमें 18 दिन और 17 रातों का फुल पैकेज शामिल किया गया है।

किन जगहों की कराई जाएगी यात्रा

यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी, जहां श्रद्धालु राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। सफर में आगे नासिक, हम्पी और दक्षिण भारत के रामेश्वरम धाम के दर्शन भी शामिल हैं। इसके अलावा, सड़क मार्ग से नेपाल के जनकपुर ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। ये यात्रा दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से भी ट्रेन में चढ़ने की सुविधा होगी। वापसी में झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा या दिल्ली सफदरजंग पर उतारा जाएगा। इसमें कुल 150 यात्रियों के लिए जगह होगी।

IRCTC के इस पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

-ट्रेन में शाकाहारी भोजन, चाय, नाश्ता, लंच और डिनर।

-ट्रेन में 9 रातें और होटल में 8 रातों के ठहरने की व्यवस्था।

-जनकपुर और चित्रकूट को छोड़कर अन्य स्थानों पर 4-स्टार होटल।

-दर्शनीय स्थलों तक आने-जाने के लिए एसी वाहन।

-टूर मैनेजर, ट्रेन में सुरक्षा और दुर्घटना बीमा।

रामायण टूर पैकेज का किराया कितना होगा?

इस यात्रा का शुरुआती किराया थर्ड एसी के लिए प्रति व्यक्ति 1,23,340 रुपये है। वहीं, फर्स्ट एसी कूपे में अकेले सफर करने का किराया 2,03,470 रुपये तक है। साथ ही रेलवे ने किराए में लगभग 33% की छूट पहले से शामिल की है। इसके अलावा आप अपने हिसाब से किराए की डिटेल अच्छे से समझकर ही बुकिंग करें।

किन बातों का रखें ध्यान

नेपाल के जनकपुर जाने के लिए भिट्ठामोड़ बॉर्डर से गुजरना होगा। यहां इमिग्रेशन की सुविधा नहीं है, इसलिए इस रास्ते से नेपाल जाने की अनुमति केवल भारतीय और नेपाली नागरिकों को है। अपने साथ वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, फोटो और पासपोर्ट जरूर रखें। बता दें, इस यात्रा में खाने का मेन्यू पहले से तय किया जाएगा इसलिए अलग से ऑर्डर करने की सुविधा नहीं होगी। मंदिरों में वीआईपी दर्शन और होटल की रूम सर्विस का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है। आप बुकिंग करने से पहले सभी चीजों और किराए को अच्छे से चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN