Source :- LIVE HINDUSTAN
चौपाटी पर मिलने वाली पाव भाजी का स्वाद सबसे अलग होता है। अगर आपको इसी स्वाद को खाना पसंद हो तो एक बार इसे घर पर बनाने कोशिश करें। चटपटी और मक्खनदार भाजी बनाने के लिए यहां देखिए पूरी रेसिपी।
पाव भाजी आसानी और झटपट बनने वाली डिशेज में से एक है। इसे नाश्ते से लेकर डिनर तक में खाया जा सकता है। वैसे तो इसे खूब सारी सब्जियां उबालने के बाद छौंक लगाकर तैयार किया जाता है। लेकिन मुंबई में मिलने वाली चटपटी-मक्खनदार भाजी को बनाने का स्टाइल थोड़ा अलग है। अगर आप वही चौपाटी वाले स्टाइल की भाजी को घर पर बनाने की सोच रहे हैं तो यहां बताई रेसिपी ट्राई करें।
चौपाटी स्टाइल भाजी बनाने की सामग्री
लहसुन-मिर्च पेस्ट के लिए
-12–15 लहसुन की कलियां
-1½ बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच जीरा
-2–3 बड़ा चम्मच कटा हुआ चुकंदर
-नमक, स्वादानुसार
-पानी, आवश्यकतानुसार
सब्जियों के मिक्स के लिए
-3 मध्यम आकार के आलू, कटे हुए
-2 प्याज, मोटे कटे हुए
-1 शिमला मिर्च, कटी हुई
-1½ कप फूलगोभी के टुकड़े
-3 टमाटर, कटे हुए
-आधा कप हरी मटर
-1/4 कप कटा हुआ चुकंदर (रंग के लिए)
-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-नमक, स्वादानुसार
-पानी, आवश्यकतानुसार
भाजी के लिए
-2 बड़ा चम्मच तेल
-3–4 बड़ा चम्मच मक्खन
-1 छोटा चम्मच जीरा
-तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च पेस्ट
-1 बारीक कटा हुआ प्याज
-1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
-1 कप टमाटर की प्यूरी
-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
-1 से 2 बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला
-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
-ताजा हरा धनिया, कटा हुआ
-पानी (जरूरतके मुताबिक)
परोसने के लिए
-मसाला पाव
-मक्खन
-कटा हुआ प्याज
-नींबू के टुकड़े
-कद्दूकस किया हुआ चीज ऑप्शनल)
चौपाटी स्टाइल पाव भाजी विधि
लहसुन का पेस्ट
- चौपाटी वाले स्वाद की पाव-भाजी बनाने के लिए लहसुन, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चुकंदर, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें और एक चिकना लहसुन-मिर्च पेस्ट तैयार कर लें।
सब्जियां उबालें
- एक प्रेशर कुकर में सारी सब्जियां, नमक, हल्दी और जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबाल लें। फिर कुकर में 7–8 सीटी आने तक पकाएं, या तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां पूरी तरह से नरम न हो जाएं।
मैश करें सब्जियां
- पकी हुई सब्जियों को पोटैटो मैशर से मैश कर लें। अगर आपके पास मैशर नहीं है, तो आप हैंड ब्लेंडर या हैंड मिक्सर का इस्तेमाल करके इन्हें हल्का मैश कर सकते हैं।
अब लगाएं छौंक
- छौंक लगाने के लिए एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। इसमें तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक कि मक्खन अलग न होने लगे। अब बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालें। इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला मिलाएं। मसाले को अच्छी तरह भुन जाने तक पकाएं।
जरूरत के मुताबिक
- तेल में मैश की हुई सब्जियां, कसूरी मेथी और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर गाढ़ापन एडजस्ट करें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और बीच-बीच में चलाते हुए 10-15 मिनट तक पकाएं। अंत में हरा धनिया और थोड़ा मक्खन डालें। इसे मसाला पाव, कटे हुए प्याज, नींबू के टुकड़ों और अगर चाहें तो कद्दूकस किए हुए चीज के साथ गरमागरम परोसें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


