Home rss business hindi ओयो IPO पर आया बड़ा अपडेट, साइज में कटौती कर सकती है...

ओयो IPO पर आया बड़ा अपडेट, साइज में कटौती कर सकती है कंपनी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • OYO की पैरेंट कंपनी प्रिज्म के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है
  • दरअसल, कंपनी ने आईपीओ साइज में कटौती की योजना बनाई है

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ओयो (OYO) की पैरेंट कंपनी प्रिज्म के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, यह कंपनी आईपीओ में फ्रेश इश्यू (नए शेयर जारी करने) के साइज को लगभग आधा करने की योजना बना रही है। इसे करीब 6650 करोड़ रुपये से घटाकर 3350 करोड़ रुपये तक किया जा सकता है। बता दें कि ओयो ने पहले लगभग 5000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने की योजना बनाई थी।

आईपीओ साइज में क्यों की गई कटौती?

न्यूज एजेंसी PTI की खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आईपीओ के साइज में यह कटौती कंपनी के लगातार मजबूत कैश जनरेशन और बेहतर होती बैलेंस शीट के कारण की गई है। इससे कंपनी को जितनी पूंजी जुटाने की जरूरत है, वह पहले के अनुमान की तुलना में कम हो गई है। सूत्र ने बताया कि “शुरुआती इश्यू का आकार कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन के सामने आने से पहले तय किया गया था। कैश जनरेशन मजबूत रहने और बैलेंस शीट में सुधार होने से फंडिंग की जरूरत कम हो गई है, जिससे कंपनी को जुटाई जाने वाली प्राइमरी कैपिटल की राशि कम करने का मौका मिल गया है।” सूत्र के मुताबिक कंपनी की योजना है कि अगले दो से तीन वर्षों में, बिजनेस से होने वाली कमाई (कैश फ्लो) के जरिए बाकी बचे कर्ज को चुका दिया जाए।

कंपनी के बारे में

साल 2012 में भारत में शुरू हुई कंपनी ओयो (Oyo) बजट-होटल ब्रांड से आगे बढ़कर अब एक ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म बन गई है। इसके होटल पोर्टफोलियो में ओयो, संडे, टाउनहाउस , टाउनहाउस ओक, पैलेट, मोटेल 6 और स्टूडियो 6 शामिल हैं।

इसके वेकेशन-होम बिजनेस में बेल्विला, डैनसेंटर और चेकमाईगेस्ट जैसे ब्रांड आते हैं जबकि इसकी लिस्टिंग सर्विस के जरिए यूरोप की प्रॉपर्टीज एक निश्चित सब्सक्रिप्शन फीस देकर इसके प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकती हैं।

31 दिसंबर 2025 तक इस प्लेटफॉर्म के पास 35 से ज्यादा देशों में 293,554 स्टोरफ्रंट थे। इनमें 24,303 होटल स्टोरफ्रंट, 124,668 होम स्टोरफ्रंट और 1,44,583 सब्सक्रिप्शन लिस्टिंग शामिल थीं। कई कंपनियों के अधिग्रहण से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करने में मदद मिली है।

वित्तीय मोर्चे पर ओयो का ऑपरेशंस से होने वाला कुल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 के 5,388.8 करोड़ रुपये से लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 6,252.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 229.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 244.8 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी ने 6,941 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 748.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN