Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/drr_1792510340533_z04B_1792510346045_TDAj_14f654f4-a836-4f32-8860-c54b16f952f4_oDCV.jpgसलमान खान ने एक मजेदार कैप्शन के साथ अपनी फिल्म मातृभूमि का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान और चित्रागंदा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।
आज दशहरा के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट के अनाउंस होने का इंतजार हो रहा, इस बीच फिल्म का ये गाना खास बना हुआ है। गाने में सलमान खान की देशभक्ति और एक्ट्रेस चित्रागंदा से उनकी केमिस्ट्री को दिखाया गया है। फिल्म ‘मातृभूमि’ गलवान वैली पर बनी एक फिल्म है जो थिएटर पर जल्द दस्तक दे सकती है।
सलमान खान ने मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया फिल्म मातृभूमि का गाना
आज दशहरा का मौके पर सलामन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना ‘जय हिंद’ शेयर किया है। एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘अपनी मातृभूमि के प्रति प्यार, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए 365 दिनों में से सिर्फ 2 दिन काफी नहीं हैं। यह तो पूरे साल होना चाहिए, बॉस! पेश है आपके लिए ‘जय हिंद’ का लिरिकल कट। उम्मीद है आपको पसंद आएगा, और अगर नहीं, तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या X हैंडल तो होगा ही, है ना?
सलमान और चित्रागंदा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री
फिल्म ‘मातृभूमि के गाने में सलमान खान मिलिट्री की वर्दी में नजर आ रहे हैं। खूबसूरत बर्फीली लोकेशन और देशभक्ति गाना एक्टर के फैंस को पसंद आ रहा है। इस गाने में सलमान खान और चित्रागंदा के बीच उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। इस गाने से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान का किरदार देश और परिवार के बीच तालमेल बैठा रहा है। एक्टर के दो बच्चे भी दिखाए जाएंगे। फिल्म मातृभूमि के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और आवाज दी है सिंगर स्टेबिन बेन ने।
बैटल ऑफ गलवान पर बनी है फिल्म
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ सलमान खान के लिए खास है। साल 2020 में गलवान वैली पर चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प पर ये फिल्म बनाई गई है। सीमा पर गोलीबारी के खिलाफ पहले ही नियम बनाया गया था। इसलिए दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच पत्थरों, कटीले तारों वाले डंडों, लोहे की रॉड और लाठियों जंग लड़ी गई थी। इस जंग में दोनों ही देशों के सैनिक मारे गए थे। इस सच्ची घटना पर बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द रिलीज की जाएगी।
मातृभूमि की रिलीज डेट
पिछले दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 13 नवंबर को ये फिल्म रिलीज की जा सकती है। हालांकि, अभी मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। सलमान खान के फैंस उन्हें इस अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




