Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मीका सिंह बोले- उनका माफी मांगना बाकी है, दलेर मेहंदी मामले पर...

मीका सिंह बोले- उनका माफी मांगना बाकी है, दलेर मेहंदी मामले पर उठाया यह सवाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/mika_and_daler_1792602026731_F1SL_1792602030423_lHW0_7a3574c8-34e5-4b41-8c1b-6a3e479af332_uoE5.png

मीका सिंह ने अब एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में बॉलीवुड से लेकर पंजाब तक के आर्टिस्ट का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि मुझे लगता है उनका माफी मांगना बाकी है।

मीका सिंह ने उनके भाई दलेर मेहंदी को अपमानित करने के लिए भाजपा नेता सुबोध उनियाल से माफी की मांग की है। मीका सिंह ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है कि आजकल किसी स्कूल में अगर टीचर किसी बच्चे को भी डांट देता है, तो मुद्दा बन जाता है। ऐसे में क्या इतने बड़े कलाकार को मंच पर इस तरह अपमानित करना कहां तक सही है? दलेर मेहंदी एक इवेंट में तबीयत खराब होने के बावजूद परफॉर्म करने पहुंचे थे, वहां पर कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें जमकर फटकार लगाई थी और यहां तक कह दिया था कि यहां से लोग पिटकर भी जाते हैं।

मीका सिंह ने की माफी की मांग

मीका सिंह ने पिछले दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि कई बार सिंगर्स तबीयत खराब होने के बावजूद परफॉर्म करने चले जाते हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने कमिटमेंट दिया होता है। मीका ने बताया था कि उनके बड़े भाई ने उनसे यह कहने को मना किया था, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि उनकी तबीयत बहुत खराब है और हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब एक ताजा पोस्ट में मीका ने उसी वीडियो को रीशेयर किया है और लिखा, “सत श्री अकाल दोस्तों। बॉलीवुड से लेकर पंजाब तक सभी सिंगर्स, फैंस, दोस्तों, फैमिली और शुभचिंतकों का आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”

मीका सिंह बोले- ‘अगर कोई टीचर..’

मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “मेरा पॉइंट सिंपल है- दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते हैं, और उन पर इस तरह का आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। आज अगर कोई टीचर स्कूल या कॉलेज में किसी बच्चे को डांटता है, तो भी बड़ा मुद्दा बन जाता है। फिर एक इतने बड़े कलाकार को मंच पर सबके सामने इस तरह डांटना और अपमानित करना कहां तक सही है?” मीका ने मिनिस्टर सुबोध उनियाल को X पर टैग करते हुए लिखा- मुझे लगता है उनका माफी मांगना बाकी है। इस सबके लिए जिम्मेदार इंसान को यह स्वीकार करना चाहिए कि दलेर मेहंदी जी के शराब पीने के आरोप गलत थे और उनके साथ किए गए बर्ताव के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

कमेंट सेक्शन में क्या बोली पब्लिक?

कमेंट सेक्शन में लोग मीका सिंह का सपोर्ट करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- कर्म सबका हिसाब लेता है, समय का कालचक्र सबके धंधे खोल देता है। किसी ने लिखा कि अगर तबीयत ठीक नहीं थी तो दलेर पाजी को परफॉर्म करने ही नहीं जाना चाहिए था, वहीं किसी ने कहा- किसी का बड़ा कलाकार होना उसे सवालों से ऊपर नहीं कर देता और किसी का मंत्री होना उसे आलोचना से परे नहीं बनाता। इसी तरह के ढेरों कमेंट इस वीडियो पर आए हैं। मालूम हो कि दलेर मेहंदी का वीडियो वायरल होने के बाद राजपाल यादव से लेकर अनुपम खेर तक ने सिंगर का सपोर्ट किया है और बीजेपी लीडर की निंदा की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN