Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘कभी फायरिंग झेली है? अच्छे-अच्छे ब्लैंक हो जाते हैं’, जैकी श्रॉफ ने...

‘कभी फायरिंग झेली है? अच्छे-अच्छे ब्लैंक हो जाते हैं’, जैकी श्रॉफ ने रीशेयर किया ‘कमांडो’ का वीडियो

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Jackie_S_1792593436116_jkTE_1792593454164_iN53_b5ad647f-8458-4b81-af60-503240a1419f_9IHp.jpg

जैकी श्रॉफ ने उन लोगों को इस वीडियो के जरिए करारा जवाब दिया है, जो यह कहकर उनके बेटे को ट्रोल कर रहे हैं कि उनका जिंदगी भर कराटे सीखना बेकार हो गया।

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमांडो प्रिंस जामवाल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिंस उन लोगों को खरी-खोटी सुना रहे हैं, जो टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले वाली घटना का मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने कुछ लिखा नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके दिल की बात वीडियो में प्रिंस जामवाल ने खुद ही कह दी है। प्रिंस ने उन लोगों को कॉल आउट किया है, जो इस बात के लिए टाइगर श्रॉफ का मजाक उड़ा रहे हैं, कि उनकी इतने सालों की कराटे ट्रेनिंग बेकार हो गई, क्योंकि सामने वाला बंदूक लेकर आया था।

जैकी श्रॉफ ने रीशेयर किया ये वीडियो

प्रिंस जामवाल ने अपने वीडियो में कहा, “पूरी उम्र यह बंदा कराटे-तायक्वांडो, पता नहीं क्या-क्या सीखता रहा। जब लड़ने की बारी आई तो अगले बंदे ने पिस्टल ही निकाल दी। कुछ ऐसी ही पोस्ट इस वक्त कुछ घटिया मानसिकता वाले लोगों के द्वारा की जा रही है। तुम लोगों में शर्म नाम की चीज है? तुम्हें पता है कि गोलीबारी का सामना करना कैसा होता है? मैं तुम्हें कह रहा हूं कि जब इस तरह का हमला हो जाता है तो बड़े-बड़े हाईली ट्रेंड प्रोफेशनल्स भी कुछ सेकंड के लिए फ्रीज हो जाते हैं। दिमाग ब्लैंक हो जाता है उनका भी।”

टाइगर ने दिखाया प्रेजेंस ऑफ माइंड

अपने वीडियो में उन्होंने टाइगर श्रॉफ की फायरिंग वाली घटना के बाद खुद ही ड्राइव करके गाड़ी हॉस्पिटल तक ले जाने और अपने ड्राइवर समेत दूसरे शख्स की भी जान बचाने की तारीफ की। प्रिंस ने अपने वीडियो में कहा है कि गोलीबारी के बाद भले ही हमलावर भाग गए थे, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि खतरा टल गया था। आगे भी रिस्क हो सकता था, लेकिन टाइगर श्रॉफ का प्रेजेंस ऑफ माइंड देखिए कि उन्होंने बाहर निकलने की बजाए भीतर ही अपनी पोजिशन्स बदलीं। मजाक बनाना बहुत आसान होता है।

जैकी श्रॉफ की परवरिश का कमाल

प्रिंस जामवाल ने वीडियो में कहा कि टाइगर ने जिस तरह इस सिचुएशन को हैंडल किया, उसका पूरा क्रेडिट मैं उनके पिता जैकी श्रॉफ जी को देना चाहता हूं। जिस तरह उन्होंने टाइगर की परवरिश की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर जिस पर हमला हुआ, उन्हें तो बाजू और सीने पर बारूद और कांच के टुकड़ों की वजह से चोट लगी, लेकिन उनके साथ मौजूद लोगों को ज्यादा चोटें आईं। कहा यह भी गया कि हमलावर की बंदूक जाम हो जाने की वजह से टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। वहीं किसी ने इसे उनकी किस्मत बताया, लेकिन इस हमले के बाद इंडस्ट्री में काफी डर का माहौल देखा जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN