Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर ने ‘जुबान फिसलने’ के लिए मांगी माफी, दशहरा में बोल...

रणबीर कपूर ने ‘जुबान फिसलने’ के लिए मांगी माफी, दशहरा में बोल गए थे- अंत अच्छाई का ही होगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Ranbir_Apology_1792599491509_kFoh_1792599495107_8MMn_ee2d039b-6cba-40e7-8083-06f241c7c79f_9une.jpg

रणबीर कपूर दशहरे पर एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां जुबान फिसलने की वजह से वह कुछ का कुछ बोल गए। अब उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है।

फिल्म ‘रामायण’ को बनाने में मेकर्स ने 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। न सिर्फ प्लानिंग और प्रमोशन पर बहुत ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है, बल्कि मेकर्स हर कदम फूंक-फूंक कर बढ़ा रहे हैं। एक हालिया इवेंट में रणबीर कपूर ने अपने उस बयान के लिए माफी मांगी, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में कहा था, “बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।” रणबीर कपूर कोलकाता के एक दशहरा इवेंट में अपनी फिल्म रामायण को प्रमोट करने पहुंचे थे, जहां उनकी जुबान फिसलने की वजह से वह यह बोल गए।

दशहरा इवेंट में फिसल गई थी जुबान

अब चेन्नई में 21 अक्टूबर को आयोजित इस इवेंट में रणबीर कपूर ने अपने उस बयान में जुबान फिसलने के लिए माफी मांगी और अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने से ए.आर. रहमान साहब की एक लाइन बोलते हुए कहा, “जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे।” रणबीर कपूर ने चेन्नई में आयोजित रामायण के ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट में स्टेज पर आने के बाद कहा, “जय श्री राम। नमस्कार चेन्नई। रामायण वह कहानी है जो प्यार, भरोसे और संस्कृति के जरिए हम सभी को जोड़ती है। मुझे रहमान सर के साथ अपनी 2 फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला है, इन्हें मैं जीवन भर याद रखूंगा।”

रणबीर कपूर ने लोगों से मांगी माफी

रणबीर कपूर ने कहा, “यह वाकई मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मुझे इस फिल्म के लिए आपके साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है।” इसके आगे रणबीर कपूर ने कहा, “मैं असल में आप लोगों से माफी भी मांगना चाहता हूं जो कल हुई। मैं दशहरा के कार्यक्रम पर पहुंचा हुआ था और मेरी जुबान फिसल गई। मैं कहना यह चाह रहा था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी। तो इस घटना ने मुझे उस कोलैबोरेशन की याद दिला दी, जो रहमान सर के साथ मैंने किया था। तो मैं बस करना चाह रहा था कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद कर दे अल्फाज मेरे।”

रामायण के बाद कई स्पिन ऑफ मूवीज

रणबीर कपूर ने इसी इवेंट में चेन्नई की ऑडियंस के लिए उनकी भाषा में कुछ बातें भी कहीं, जिन पर ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त हूटिंग मिली। बात फिल्म की करें तो रणबीर कपूर ‘रामायण’ मूवी में श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे, इसी फिल्म में सई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं। सनी देओल लगातार फिल्म के सरप्राइज फैक्टर बने हुए हैं, क्योंकि उनका लुक मेकर्स ने अभी तक रिलीज नहीं किया है। मालूम हो कि मेकर्स रामायण मूवी को 2 पार्ट में रिलीज करने वाले हैं, लेकिन इसके बाद कई स्पिन ऑफ मूवीज भी प्लान की गई हैं, जिनका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN