Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सबसे महंगे बिकते हैं इन सिंगर्स के कॉन्सर्ट के टिकट, जानिए लिस्ट...

सबसे महंगे बिकते हैं इन सिंगर्स के कॉन्सर्ट के टिकट, जानिए लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Sbase_1792604164536_DtPs_1792604168378_pMR1_29776c33-32c9-4bbb-a414-1315fcab8142_62NH.jpg

भारत में लाइव कॉन्सर्ट देखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि किन सिंगर्स के टिकट सबसे महंगे बिकते हैं?

भारत में लाइव इवेंट्स का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। थिएटर में फिल्में देखकर बोर हो चुके दर्शक अब अपने पसंदीदा सिंगर्स, कॉमेडियन्स और एक्टर्स को लाइव परफॉर्म करते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि यह मार्केट काफी तेजी से बूम कर रहा है। हालांकि हर सिंगर या परफॉर्मर के कॉन्सर्ट की इतनी ज्यादा डिमांड नहीं होती है, लेकिन कुछ भारतीय आर्टिस्ट ऐसे हैं, जिनके कॉन्सर्ट की टिकटें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हाथों-हाथ बिक जाती हैं। तो चलिए आज जानते हैं भारत के उन कलाकारों के बारे में, जिनके कॉन्सर्ट की टिकटें सबसे महंगी होती हैं।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह भारत में ऑफिशियली सबसी महंगी टिकटें बिकवाने वाले सिंगर बन चुके हैं। उनके 2027 के भारत टूर के लिए ‘द रेजिडेंस’ अल्ट्रा-प्रीमियम टेबल पैकेज की कीमत 11.80 लाख रुपये तक रखी गई है। इस एक टेबल पर 15 मेहमान बैठ सकते हैं, जिन्हें वीआईपी वेलकम, बॉटल सर्विस, फाइव-स्टार कैटरिंग और एक्सप्रेस एंट्री जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

करण औजला

ग्लोबल पंजाबी सेंसेशन करण औजला ने अपने ‘इट वाज ऑल अ ड्रीम’ इंडिया टूर के दौरान टिकटों की कीमतों के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करण औजला के दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में हुए कॉन्सर्ट की टिकटें 5 से 10 लाख रुपये के बीच बिक चुकी हैं। कुछ कॉन्सर्ट्स में VVIP डायमंड टेबल पास की कीमत 15 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। करण अपने कॉन्सर्ट की वजह से सबसे महंगे सिंगर्स में गिने जाने लगे हैं।

दिलजीत दोसांझ

‘दिल-लुमिनाती’ और ‘ऑरा’ जैसे टूर से देश-दुनिया में तहलका मचा चुके दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स मिनटों में सोल्ड आउट हो जाते हैं। दिलजीत ने अपने हालिया टूर में फैंस के लिए टिकटों की अधिकतम सीमा 18,000 से 20,000 रुपये के आसपास रखी है। हालांकि दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटों की ऑफिशियल कीमत करण और अरिजीत से कम रहती है, लेकिन सच तो यह है कि उनके कॉन्सर्ट की टिकटों के लिए ब्लैक में मारा-मारी हो जाती है। दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटें ब्लैक में 54 लाख रुपये तक में बिक चुकी हैं।

एआर रहमान

रहमान के सिम्फनी और ‘वंडरमेंट’ लाइव कॉन्सर्ट्स में स्टेज के सबसे पास वाली VIP लाउंज सीटों की कीमत 50,000 से 1 लाख रुपये तक जाती है। रहमान देश के सबसे महंगे परफॉर्मर्स में से एक हैं, जो एक कॉन्सर्ट के लिए खुद 5 करोड़ से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

श्रेया घोषाल और सोनू निगम

बात लाइव कॉन्सर्ट की हो, और श्रेया-सोनू का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। श्रेया घोषाल के ‘द अनस्टॉपेबल टूर’ और सोनू निगम के लाइव शो में सबसे आगे की प्रीमियम सीटों के टिकट 25,000 से 50,000 रुपये के बीच बिकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN