Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 23 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा 7 फिल्मों का क्लैश, बड़े...

23 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा 7 फिल्मों का क्लैश, बड़े पर्दे पर दिखेगा रोमांस, कॉमेडी और खौफ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/23_october_releases_1792649702474_SIqB_1792649707774_MRWX_618a365f-4076-467e-8500-563992b52724_oMh5.png

23 अक्टूबर को ‘दूसरा’ से ‘418’ तक 7 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। जानें रोमांस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्मों की पूरी लिस्ट।

इस शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस बार दर्शकों को स्पोर्ट्स ड्रामा, फैमिली एंटरटेनर, रोमांटिक थ्रिलर और साइकोलॉजिकल हॉरर जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी। अगर आप इस वीकेंड थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जान लीजिए शुक्रवार को रिलीज होने वाली सभी 7 फिल्मों के बारे में।

1. दूसरा (Doosra)

जॉनर: स्पोर्ट्स ड्रामा

फिल्म ‘दूसरा’ की कहानी साल 2002 में भारत की नेटवेस्ट सीरीज की जीत से जुड़ी है। उस समय लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। फिल्म में क्रिकेट की इस यादगार जीत के साथ एक युवा लड़की की कहानी भी दिखाई गई है। यह फिल्म उस दौर के जुनून और भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव को दिखाती है।

यहां देखिए ट्रेलर

2. लिटिल थॉमस (Little Thomas)

जॉनर: फैमिली ड्रामा

फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ की कहानी 90 के दशक के गोवा की है। इसमें 7 साल का थॉमस अपने लिए एक छोटा भाई चाहता है। उसकी इस इच्छा से परिवार में क्या-क्या होता है और सबकी जिंदगी कैसे बदलती है, यही फिल्म में दिखाया गया है। यह परिवार और बच्चों की भावनाओं से जुड़ी एक प्यारी-सी कहानी है।

यहां देखिए ट्रेलर

3. उड़ता तीर (Udta Teer)

जॉनर: स्पाई कॉमेडी / फैमिली एंटरटेनर

फिल्म ‘उड़ता तीर’ में जासूसी के साथ खूब कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसकी कहानी एक ऐसे जासूस की है, जो अपनी गलतियों की वजह से बड़ी मुसीबत खड़ी कर देता है। इसके बाद जासूसी की दुनिया में ऐसा हंगामा मचता है कि कई मजेदार घटनाएं होने लगती हैं। हंसी-मजाक और परिवार के साथ देखने लायक फिल्में पसंद करने वालों को यह फिल्म पसंद आ सकती है।

यहां देखिए ट्रेलर

4. तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran)

जॉनर: रोमांटिक थ्रिलर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में प्यार के साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आते हैं। कहानी में आगे क्या होगा और दोनों के रिश्ते में कौन-से मोड़ आएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। रोमांटिक थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

5. तुम मेरे हो (Tum Mere Ho)

जॉनर: एक्शन / रोमांटिक ड्रामा

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में प्यार के साथ एक्शन और एडवेंचर भी देखने को मिलेगा। इसकी कहानी दो प्रेमियों की है, जिन्हें अपने रिश्ते में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन मुश्किलों के बीच उनका प्यार कितना मजबूत रहता है और उनकी जिंदगी में क्या-क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है। रोमांस और एक्शन पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखिए ट्रेलर

6. पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar)

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कहानी पहले प्यार के दोबारा जिंदगी में लौटने पर आधारित है। जब पुराना प्यार वापस आता है, तो जिंदगी में कई बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में रिश्तों और दोस्ती के बीच उलझनें पैदा होती हैं। फिल्म में प्यार से जुड़ी ऐसी ही मजेदार घटनाओं को रोमांस और कॉमेडी के साथ दिखाया गया है।

यहां देखिए ट्रेलर

7. 418

जॉनर: साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर

हॉरर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए तेलुगु फिल्म ‘418’ इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म को प्रशांत नील और मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी एक मेडिकल कॉलेज के कमरे नंबर 418 की है, जो पिछले 15 साल से बंद था। जब यह कमरा खुलता है, तो वहां कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिनसे हर कोई हैरान रह जाता है। फिल्म में डर और रहस्य के साथ विज्ञान और अंधविश्वास से जुड़ी बातें भी देखने को मिलेंगी।

यहां देखिए ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN