Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Daler Mehndi विवाद में FWICE की एंट्री, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा...

Daler Mehndi विवाद में FWICE की एंट्री, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/daler_mehndi_22_10_1792650917621_gtYE_1792650920262_SmHh_c3e965ee-e2ef-4a06-a967-57e4db536f91_7Et9.png

दलेर मेंहदी और बीजेपी नेता के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा है। अब FWICE ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। FWICE ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कलाकारों के सम्मान को लेकर बात की है। 

उत्तराखंड में दलेर मेंहदी को लेकर हुए विवाद का मामला अब गहराता जा रहा है। इस मुद्दे में अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की एंट्री हो चुकी है। FWICE ने दलेर मेंहदी को सपोर्ट किया है और पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी को पत्र लिखकर कलाकारों के सम्मान को लेकर बात की है।

FWICE ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

FWICE ने अपने पत्र में दलेर मेंहदी का समर्थन करते हुए लिखा कि उन्हें पता है कि दलेर मेंहदी शराब का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने लिखा कि ये हम सबको पता है कि दलेर मेंहदी स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं और सर्जरी के बाद वो ठीक हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिलजीत से नाराज हैं दलेर मेंहदी, बताई वजह; ‘वो कहते थे कभी पगड़ी नहीं…’

पत्र में FWICE ने क्या लिखा?

पत्र में कलाकारों के सम्मान को लेकर भी बात की गई है। पत्र में लिखा गया कि हम पब्लिक इवेंट्स के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के महत्व को समझते हैं, लेकिन ऐसी चिंताओं को सबके सामने डांट-फटकार लगाने के बजाय, संवेदनशीलता और समझदारी के साथ सुलझाया जाना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में कलाकारों की स्थिति के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले संयम बरतना बहुत जरूरी है। किसी भी कलाकार के स्वास्थ्य संबंधी चिंता को सहानुभूति और प्रोफेशनलिज्म के साथ हैंडल किया जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: मीका सिंह बोले- उनका माफी मांगना बाकी है, दलेर मेहंदी मामले पर उठाया यह सवाल

पत्र में की गई दलेर मेंहदी की तारीफ

इस पत्र में दलेर मेंहदी के योगदान के बारे में भी बात की गई है। पत्र में लिखा गया, “दलेर मेंहदी भारतीय संगीत की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। उनके गानों और प्रस्तुतियों ने उन्हें कई पीढ़ियों के बीच व्यापक पहचान दिलाई है। इतने वरिष्ठ कलाकार को सबके सामने अपमानित किए जाने की घटना से पूरा मनोरंजन जगत बेहद आहत है।”

बता दें, सोशल मीडिया पर गायक दलेर मेंहदी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में देखा गया था कि बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दलेर मेंहदी पर भड़क रहे हैं। वो सिंगर पर आरोप लगाते नजर आते हैं कि इस इवेंट के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया है और सिंगर शराब पीकर आए हैं। सुबोध कहते हैं- आपसे बोला तो नहीं जा रहा है, गाना आप क्या गाएंगे?

ये भी पढ़ें: ‘इस तरह सबके सामने…’, दलेर मेहंदी और मंत्री का वीडियो देख बोले अनुपम खेर

सेलेब्स ने किया दलेर मेंहदी का समर्थन

दलेर मेंहदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, तमाम सेलेब्स ने दलेर मेंहदी के सपोर्ट में आवाज उठाई। लोग कहते नजर आए कि किसी भी कलाकार का इस तरह से अपमान करना गलत है। लोगों ने कहा कि अगर सुबोध उनियाल को दलेर मेंहदी की परफॉर्मेंस से दिक्कत थी तो उन्हें उनकी टीम से बात करनी चाहिए थी। इस तरह स्टेज पर जाकर उनका अपमान करना गलत है।

ये भी पढ़ें: ‘दलेर पाजी ने मुझे मना किया था लेकिन..’, मीका ने बताई भाई के लड़खड़ाने की वजह

मीका सिंह ने सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी

इस मामले में दलेर मेंहदी के भाई मीका सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है। मीका सिंह ने दावा किया है कि उनके भाई ने शराब नहीं पी हुई थी। मीका सिंह ने कहा था कि दलेर मेंहदी ने ये बात बताने से मना किया था, लेकिन अब वो ये बात बताएंगे। उन्होंने बताया कि दलेर मेंहदी की एक सर्जरी हुई है जिससे वो अभी उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलेर मेंहदी खराब स्वास्थ्य के बाद भी परफॉर्म करने पहुंचे, इसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN