Home - ग्राहकों को झटका, ₹5000 तक महंगा हुआ Oppo K14 Plus, इतनी हो...

ग्राहकों को झटका, ₹5000 तक महंगा हुआ Oppo K14 Plus, इतनी हो गई कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Oppo K14 Plus लॉन्च के कुछ ही हफ्तों के अंदर महंगा हो गया है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। देखें नई प्राइस लिस्ट और फीचर्स की डिटेल

ओप्पो ने Oppo K14 Plus के टॉप वेरिएंट (8GB+256GB) की कीमत में सबसे ज्यादा 5,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

ओप्पो ने भारत में Oppo K14 Plus को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया था। कुछ दिन पहले ही फोन की पहली सेल शुरू हुई थी और अब कंपनी ने इसकी कीमत में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर दी है। यह स्मार्टफोन ओप्पो की मिड-रेंज K14 सीरीज का हिस्सा है। अब यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये तक महंगा हो गया है। फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है। फोन दो खूबसूरत कलर्स में आता है। अब इसे खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, चलिए एक नजर डालते हैं नई कीमतों पर…

भारत में Oppo K14 Plus की नई कीमतें

ओप्पो ने Oppo K14 Plus की नई कीमतों को ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट कर दिया है। अब इस फोन की शुरुआती कीमत बेस मॉडल के लिए 32,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत अब 40,999 रुपये हो गई है।

दरअसल, ओप्पो ने 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

बता दें कि ओप्पो K14 प्लस को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये थी।

Oppo K14 Plus अभी भारत में ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे दो कलर्स – सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट में खरीदा जा सकता है।

Oppo K14 Plus

Oppo K14 Plus की खासियत

फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी प्लस (1272×2772 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट है। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम, 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज और आर्म माली-G615 MC2 जीपीयू भी है।

फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम कैमरा है। सेल्फी के लिए, 16 मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसमें 8,000mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य गैजेट्स चार्ज किए जा सकते हैं। करीब 207 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.6×77.6×8.4 एमएम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN