Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पीछे छुपा है 1977 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पीछे छुपा है 1977 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का राज! प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने खोला बड़ा सीक्रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/mirzapur_the_movie_1792681761971_H98D_1792681762103_beBx_b74d2a8c-acbb-4b1e-b698-6d26654c3dfc_8DWS.png

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले ही काफी सुर्खियों में रही। फिल्म में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की तिकड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी एक्टिंग और अंदाज का मुरीद बना लिया।

‘मिर्जापुर’ सीरीज की सफलता के बाद साल 2026 में इस पॉपुलर सीरीज पर बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने जमकर बवाल मचाया। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले ही काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की तिकड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी एक्टिंग और अंदाज का मुरीद बना लिया। ऐसे में अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सफलता के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने एक बड़ा खुलासा किया। रितेश ने बताया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनाने के लिए बॉलीवुड की इस क्लासिक फिल्म से प्रेरणा ली गई है।

इस क्लासिक फिल्म से ली प्रेरणा

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने बताया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा ली गई और फिल्म में पुराने दौर की यादें ताजा करने वाले आइकॉनिक रेफरेंस जोड़े गए। पिछले कुछ सालों में, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और उनके प्रोडक्शन हाउस, ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने भारतीय सिनेमा में कई तरह की फिल्में और सीरीज बनाई हैं। उन्होंने ऐसी कहानियों को सपोर्ट किया है, जो दर्शकों के दिलों से जुड़ पाई हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इनमें से एक है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए, प्रोडक्शन हाउस और निर्देशक गुरमीत सिंह इस लोकप्रिय क्राइम ड्रामा फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आए। एक्सेल एंटरटेनमेंट और डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के थिएट्रिकल रिलीज के साथ न सिर्फ देश भर में एंटरटेनमेंट की आंधी लाई बल्कि बॉक्स ऑफिसर पर भी शानदार कमाई जारी रखी है।

क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की खासित

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर और ग्रैंड बना दिया बल्कि पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों की टीम के साथ इसने दर्शकों को अपनी तरफ खींचा और दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से जबरदस्त रिव्यू हासिल करते हुए कई बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म में फ्रेंचाइजी की खासियत, दमदार ड्रामा, एक्शन और जाने-पहचाने किरदार हैं। फिल्म को काफी भव्य तरीके से पेश किया गया है और साथ ही इसमें क्लासिक हिंदी सिनेमा को शानदार श्रद्धांजलि भी दी गई है, जिसमें ‘अमर अकबर एंथोनी’ का जिक्र भी शामिल है।

पुराने बॉलीवुड के नॉस्टैल्जिया को मॉडर्न अंदाज जोड़ा

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में इस्तेमाल किए गए रेफरेंस पर नजर डालते हुए रितेश सिधवानी ने कहा, ‘कुछ ऐसे रेफरेंस हैं जो गुरु (गुरमीत सिंह) ने अमर अकबर एंथनी से मिर्जापुर में डाले हैं। तो हां, हम वो फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और उससे रेफरेंस लेना आइकॉनिक था।’ पुराने बॉलीवुड के नॉस्टैल्जिया को मॉडर्न अंदाज में कहानी के साथ जोड़कर रितेश सिधवानी और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आज के भारतीय मनोरंजन जगत की नब्ज को वे अच्छी तरह समझते हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सफलता के बीच फिल्म में दिखाए गए ये छोटे-छोटे रेफरेंस उस सिनेमा को एक ट्रिब्यूट हैं, जिसने फिल्ममेकर्स की एक पूरी पीढ़ी को बड़ा किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN