Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jailer 2 Box Office Day 8: ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, ‘दृश्यम...

Jailer 2 Box Office Day 8: ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ बनीं 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/Jail2__1792687847068_tDlH_1792687847259_XrcP_f01a0e7c-7d47-49ad-8ee5-176ba6e1d244_Je2X.jpg

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन का इंतजार है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। खुद रजनीकांत ही नहीं, बल्कि फैंस भी उनकी इस एक्शन ड्रामा मूवी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इनकी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। 2023 की अपनी हिट फिल्म ‘जेलर’ के बाद, इस जोड़ी ने फिल्म के सीक्वल के साथ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन का इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया?

आठ दिनों में ‘जेलर 2’ ने कर डाली बंपर कमाई

‘जेलर 2’ रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 8वें दिन 17.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 334.35 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘जेलर 2’ का कलेक्शन

डे 1 59.70 करोड़ रुपये
डे 2 37.10 करोड़ रुपये
डे 3 47.25 करोड़ रुपये
डे 4 55.85 करोड़ रुपये
डे 5 42.35 करोड़ रुपये
डे 6 46.80 करोड़ रुपये
डे 7 28.15 करोड़ रुपये
डे 8 17.15 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 334.35 करोड़ रुपये

इस फिल्म से है पीछे

जेलर 2 साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। फिलहाल यह धुरंधर 2 से पीछे है। लिस्ट में इसने दृश्यम 3 को धूल चटा दी है। इसी के साथ जेलर 2 तमिल सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। रजनीकांत ने अपनी ही फिल्म कूली को पछाड़ दिया है।

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN