Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO ने भारतीय बाजार में नए Enco X4 TWS ईयरबड्स और 10,000mAh बैटरी वाले पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। OPPO Enco X4 की कीमत 19,999 रुपए है तो वहीं, OPPO के पावर बैंक की कीमत 2,199 रुपए है।
OPPO ने भारतीय बाजार में दो नए गैजेट्स पेश किए हैं। कंपनी ने OPPO Enco X4 TWS ईयरबड्स और OPPO 22.5W Power Bank 10000 को लॉन्च किया है। दोनों प्रोडक्ट्स अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं। कंपनी के नए ईयरबड्स में बेहतर साउंड, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और AI से जुड़े फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। वहीं पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी, 22.5W तक की चार्जिंग और बिल्ट-इन USB-C केबल मिलती है।
सम्बंधित सुझाव
OPPO Enco X4 की कीमत और उपलब्धता
OPPO Enco X4 की भारतीय बाजार में कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। इन ईयरबड्स की सेल 29 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए शुरू होगी। इन्हें Glacier White और Aurora Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत डिस्काउंट और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिल रहा है।
OPPO Enco X4 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
OPPO Enco X4 की खास बात इनका डुअल-ड्राइवर सेटअप है। कंपनी ने इन ईयरबड्स की साउंड ट्यूनिंग ऑडियो ब्रांड Dynaudio के साथ मिलकर की है। इनमें अलग-अलग तरह के म्यूजिक के हिसाब से पांच साउंड प्रोफाइल भी दिए गए हैं। इसके अलावा, हर ड्राइवर के साथ अलग डिजिटल-टू-एनालॉग कन्वर्टर (DAC) दिया गया है, जिससे ऑडियो प्रोसेसिंग में मदद मिलती है।
इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। OPPO Enco X4 में AI रियल-टाइम अडैप्टिव ANC भी दिया गया है। यह आसपास के शोर के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन को एडजस्ट कर सकता है। कॉलिंग के लिए इनमें तीन माइक्रोफोन के साथ बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप यूनिट भी दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
कंपनी के मुताबिक, OPPO Enco X4 को एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 13 घंटे तक म्यूजिक चला सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 53 घंटे तक बताई गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 53 घंटे का दावा ANC बंद होने और AAC ऑडियो मोड जैसी टेस्टिंग स्थितियों पर बेस्ड है। नॉइज कैंसलेशन चालू करने या दूसरे ऑडियो मोड इस्तेमाल करने पर बैटरी बैकअप कम हो सकता है।
ईयरबड्स में USB Type-C के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, इनमें Bluetooth 6.1, एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा और Android व iOS डिवाइस के साथ कंपैटिबिलिटी मिलती है। बड्स को IP55 रेटिंग मिली है लेकिन चार्जिंग केस को यह रेटिंग नहीं मिली है।
OPPO Enco X4 में सिर्फ म्यूजिक और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कुछ स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI लाइव ट्रांसलेशन शामिल है, जो सपोर्टेड डिवाइस पर 30 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा दे सकता है। इसके अलावा, सपोर्टेड डिवाइस पर वॉयस कमांड से Google Gemini को एक्टिवेट करने का ऑप्शन भी मिलता है।इनमें क्लियर ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है, जिसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी बताया गया है।
OPPO के 10,000mAh पावर बैंक की कीमत और फीचर्स
OPPO 22.5W Power Bank 10000 को Built-in Cable के साथ भी पेश किया है। इसकी कीमत 2,199 रुपए रखी गई है। यह ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा और इसकी सेल 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। फिलहाल इसे OPPO Store पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




