Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। ये फोन पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इन दोनों फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स को रिवील कर दिया है। आपको कौन सा कलर पसंद आ रहा, तस्वीरों में देखें…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को अपडेट कर रहा है। अब ब्रांड अपने दो धांसू फोन OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में जोर शोर से जुट गया है। ये दोनों फोन जल्द चीन में लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों वनप्लस के परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन होंगे और कंपनी ने लॉन्च से पहले यह भी कंफर्म कर दिया है कि इन दोनों ही मॉडल्स में लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान टेम्परेचर को कंट्रोल करने के लिए खास हार्डवेयर मिलेगा। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले इन फोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की पहली झलक दिखाई है। वनप्लस ने पहले ही कंपनी कर दिया है कि Ace 7 और Ace 7 Pro चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। देश में इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं। देखें आपको कौन सा कलर पसंद आ रहा है।
OnePlus Ace 7, OnePlus Ace 7 Pro चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। देश में इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं।
OnePlus Ace 7, Ace 7 Pro: डिजाइन और कलर ऑप्शन
वनप्लस ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर पोस्ट के जरिए इन दोनों फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा किया है। स्टैंडर्ड वनप्लस ऐस 7 मॉडल तीन कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसमें टेम्पर्ड, मिडनाइट ब्लैक और रेडिएंट व्हाइट शामिल है। वहीं, वनप्लस ऐस 7 प्रो मॉडल भी तीन कलर्स में उपलब्ध होगा, जिनके नाम विंडब्रेकर, मिडनाइट ब्लैक और रेडिएंट व्हाइट हैं।

OnePlus Ace 7, Ace 7 Pro: चौकोर कैमरा मॉड्यूल
तस्वीरों में दोनों फोन के पिछले हिस्से के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। डिजाइन के मामले में यह मॉड्यूल फ्लैगशिप वनप्लस 16 के कैमरा मॉड्यूल जैसा ही लगता है।
कैमरा मॉड्यूल में पिल शेप सेक्शन के अंदर वर्टिकल पॉजीशन में दो लेंस लगे हैं। एक तीसरा लेंस और जो एक्टिव कूलिंग फैन के लिए एक वेंट ग्रिल जैसा लग रहा है, इस सेक्शन के बाहर लेकिन स्क्वायर मॉड्यूल के अंदर ही है। कैमरा मॉड्यूल के राइट साइड एक एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फ्रेम के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन लगे हैं।

OnePlus Ace 7, Ace 7 Pro: प्रोसेसर
वनप्लस ने कंफर्म कर दिया है कि ऐस 7 सीरीज क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के अलग-अलग वर्जन का उपयोग करेगी। स्टैंडर्ड मॉडल यानी वनप्लस ऐस 7 स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 वी सीरीज प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि वनप्लस ऐस 7 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट की सुविधा होगी।
OnePlus Ace 7, Ace 7 Pro: कूलिंग फैन
दोनों मॉडलों में कंपनी का विंड-चेजर गेमिंग इंजन और डुअल-एयरफ्लो डिजाइन वाला एक कूलिंग फैन भी लगा होगा। वनप्लस का दावा है कि यह सिस्टम लंबे गेमिंग सेशन के दौरान गर्मी का मैनेज कर सकता है। यह चिपसेट और रियर पैनल को ठंडा करने के लिए डिजाइन किए गए अलग एयर फ्लो पाथ भी प्रदान करता है।
Amazon पर मिल रहे इन OnePlus फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




