Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मेरे भाई को नीचा दिखाया…’ हिमांशी खुराना के इस्लाम वाले बयान पर...

‘मेरे भाई को नीचा दिखाया…’ हिमांशी खुराना के इस्लाम वाले बयान पर उमर रियाज ने दिया करारा जवाब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/Umar_Riaz_Himashi_Khurana_1792756914882_mmka_1792756926797_CpPy_5fd0396e-ea5c-430c-b404-dc204de50763_v2y0.jpg

हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर दावा किया कि उनके रिश्ते के दौरान धर्म परिवर्तन की बात हुई थी। हिमांशी की इसी बात पर आसिम के भाई उमर रियाज का रिएक्शन सामने आया है।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। आसिम और हिमांशी के अफेयर से कहीं ज्यादा दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर विवादों में रहे। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर दावा किया कि उनके रिश्ते के दौरान धर्म परिवर्तन की बात हुई थी। हिमांशी की इसी बात पर आसिम के भाई उमर रियाज का रिएक्शन सामने आया है। उमर ने कहा कि हिमांशी के बयान के बाद कैसे लोगों ने उनके भाई आसिम को ‘नीचा दिखाने’ की कोशिश की।

‘अब मुझे अपनी बात रखनी ही होगी’

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट उतर रियाज ने हाल ही में ईटाइम्स को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उमर रियाज ने आसिम और हिमांशी खुराना के विवादों पर प्रतिक्रिया दी है। उमर ने कहा कि असीम विवादों पर तभी प्रतिक्रिया देते हैं जब उन्हें लगता है कि स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब लोग झूठे दावे करते हैं, तो इंसान खुद का बचाव करने के लिए मजबूर हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि असीम आमतौर पर तब तक कुछ नहीं कहते, जब तक कि स्थिति ऐसी न हो जाए कि उन्हें लगे, ‘अब मुझे अपनी बात रखनी ही होगी।’

हर कोई सामने आया और उन्हें नीचा दिखाने लगा

उमर रियाज ने आगे कहा, ‘वरना, लोग शायद यह मान लें कि उनके बारे में जो कुछ भी कहा गया है, वह सच है। इस बार जो हुआ, वह वाकई दुखद था। हर कोई सामने आया और उन्हें नीचा दिखाने लगा, जो कि काफी तकलीफदेह था। इससे ऐसा लगता है कि शायद आपको अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।’

उमर ने की असीम रियाज की तारीफ की

उन्होंने आगे कहा, ‘हर किसी के जीवन में मुश्किल समय आता है, लेकिन रिश्ते में कुछ अच्छे पल भी रहे होंगे। उनके बारे में बात क्यों न की जाए? असीम एक बहुत अच्छे इंसान हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।’

बिग बॉस के दौरान आए थे करीब

बता दें कि असीम रियाज और हिमांशी खुराना, जो ‘बिग बॉस 13’ के दौरान मिले थे, शो में रहने के दौरान ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हिमांशी बिग बॉस में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आई थीं और उस समय अपने बॉयफ्रेंड चाउ के साथ सगाई कर चुकी थीं। हालांकि, लगभग चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने की घोषणा की। उन्होंने अपने अलग होने के कारणों में से एक कारण अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को बताया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN