Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Thriller: नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं 6 थ्रिलर...

OTT Thriller: नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं 6 थ्रिलर फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/Cinematic_1792774918357_TlKh_1792774918745_lhSk_50717e15-39a1-421d-b6d3-6d34352492ef_xJPE.png

OTT Thriller: 23 अक्टूबर को 6 थ्रिलर फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आई हैं। वीकेंड पर आप अपने परिवार के साथ बैठकर इन्हें बिंज वॉच कर सकते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर शुक्रवार के दिन 6 थ्रिलर फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। यूं तो थिएटर में भी 9 फिल्मों ने दस्तक दी हैं, लेकिन अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में नई थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के नाम हैं।

1. धूमकेतु (Dhoomakethu)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

जॉनर: टाइम-लूप कॉमेडी थ्रिलर

एक्टर्स: साजिन गोपु और निखिला विमल

यह एक मलयालम कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है। इसमें कुट्टन नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जिसकी शादी के दिन ही बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। हालांकि वह मरता नहीं है। अगले दिन फिर वह अपनी शादी वाले दिन उठता है और दोबारा उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। यह लूप चलता जाता है और हर बार वह खुदको और अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास करता है।

OTT: माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, 7.9 है इसकी रेटिंग, सितंबर 2026 में हुई है रिलीज

2. अय्याना माने – सीजन 2 (Ayyana Mane – Season 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर

एक्टर्स: कुशी रवि, मानसी सुधीर और अक्षय नायक

यह एक कन्नड़ मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसका पहला सीजन सुपर हिट रहा था। अब इसका दूसरा सीजन आ गया है। पहले सीजन में चाची खलनायक बन जाती है और अंततः उसकी मौत हो जाती है। अब दूसरा सीजन उस बहू आधारित है, जो चाची की आत्मा द्वारा बताए गए रहस्यों को सुलझाती है।

3. चार यार (Chaar Yaar)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

एक्टर्स: पूरव झा, प्रयारक मेहता, साकिब अयूब और नमन जैन

यह क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह चार मीडिल क्लास दोस्तों की कहानी है, जो जीवन में जल्दी सेटल होने की उम्मीद में एक ऐसी गलती कर बैठते हैं जो उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल देती है। इसके बाद फिल्म में गैंगस्टरों और पुलिस से बचने के उनके संघर्ष को दिखाया जाता है।

OTT : गलती से भी पति के साथ ना देखें यह सीरीज, पतियों से छुटकारा पाने की है सबसे खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

4. गजब रात (Gajab Raat)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर

एक्टर्स: मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और साकिब सलीम

यह दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। एक रात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी को अपनी स्वार्थपरता और जिम्मेदारी के बीच एक कठिन फैसला लेना पड़ता है। उस एक फैसले की वजह से उस रात कई सनसनीखेज घटनाएं होती हैं।

5. सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस (Surviving Hurricane Otis)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

जॉनर: सर्वाइवल थ्रिलर

एक्टर्स: बेनी इमैनुएल, क्रिस्टियन फेरर

यह फिल्म साल 2023 में मैक्सिको में तबाही मचाने वाले तूफान ‘ओटिस’ पर आधारित है। इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में दिखाया गया है कि तूफान के बीच अपनी जान बचाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं।

6. सत्तमुम नीधियुम – सीजन 2 (Sattamum Needhiyum – Season 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

जॉनर: लीगल (कोर्टरूम) थ्रिलर

एक्टर्स: सरवनन, वरलक्ष्मी सरथकुमार, प्रेम कुमार, शिविन

कोर्टरूम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए तमिल वेब सीरीज ‘सत्तमुम नीधियुम’ का दूसरा सीजन आ रहा है। यह एक रोमांचक कहानी है कि कैसे वकील सुंदरममूर्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं और एक बड़े सच से पर्दा उठाते हैं। पहले सीजन की अच्छी समीक्षाओं के बाद, इस दूसरे सीजन से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN