Home - Realme के नए फोन भारत में मचाएंगे धूम, दावा- मिल सकती है...

Realme के नए फोन भारत में मचाएंगे धूम, दावा- मिल सकती है 10000mAh बैटरी, 200MP कैमरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी हैवी बैटरी और पावरफुल कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Realme के नए फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। खबर है कि Realme 17 Pro Series जल्द 10,000mah बैटरी और 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आ सकती है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Realme भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कहा जा रहा है कि ब्रांड अब 10,000mAh बैटरी और 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला पावरफुल फोन लाने की तैयारी में जुट गया है। रियलमी ने अभी तक इस मॉडल के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक से पता चलता है कि यह Realme 17 Pro या फिर Realme 17 Pro+ नाम से आ सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि इस आने वाले स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट होने की उम्मीद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है, जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सेल का होगा। इस फोन में और क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई लीक रिपोर्ट पर…

Realme 17 Pro Series में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सेल का होगा।

Realme 17 Pro Series के स्पेसिफिकेशन्स लीक

टिप्स्टर देबयान रॉय ने एक्स पर रियलमी के आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। टिप्स्टर का दावा है कि ये डिटेल्स कन्फर्म हैं, लेकिन फोन का नाम अभी साफ नहीं है; यह रियलमी 17 प्रो या रियलमी 17 प्रो+ के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

Realme 17 Pro Series

10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया फोन (लीक के अनुसार)

लीक के अनुसार, आने वाले रियलमी 17 प्रो सीरीज स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी होगी। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इस नए मॉडल में रियलमी 16 प्रो+ और रियलमी 16 प्रो की 7000mAh बैटरी के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है।

अपकमिंग फोन में मिल सकता है 200MP कैमरा (संभावित)

माना जा रहा है कि रियलमी 17 प्रो सीरीज के मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सेल का होगा। इसमें 3.5x जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर भी हो सकता है। इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कुछ सपोर्टेड गेम्स में यह डिस्प्ले 165 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दे सकती है। कहा जा रहा है कि रियलमी 17 प्रो या रियलमी 17 प्रो+ में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट होगा। इसमें प्लास्टिक फ्रेम हो सकता है।

मौजूदा मॉडल की कीमत और खासियत

रियलमी ने रियलमी 17 प्रो सीरीज के बारे में कोई हिंट नहीं दिया है। कंपनी ने इस साल जनवरी में रियलमी 16 प्रो सीरीज लॉन्च की थी। रियलमी 16 प्रो सीरीज में 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इसके वैनिला मॉडल में 6.78-इंच की स्क्रीन है, जबकि प्रो+ मॉडल में 6.8-इंच की स्क्रीन दी गई है। वैनिला मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स 5G चिपसेट पर चलता है, जबकि रियलमी 16 प्रो+ 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट लगा है। Realme 16 Pro 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Realme 16 Pro+ 5G की कीमत 39,999 रुपये है।

Amazon पर मिल रहे इन Realme फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN