Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कॉफी विद करण 9 के नए प्रोमो में जाह्नवी कपूर ने रवि...

कॉफी विद करण 9 के नए प्रोमो में जाह्नवी कपूर ने रवि किशन के बारे कह दी ये बात?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/drrffrxddds_1792841209915_XBKa_1792841213544_REI4_1e20fb11-27ef-4814-972f-96ee718041da_TYUM.jpg

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार जाह्नवी कपूर और वरुण धवन शो पर गेस्ट बने नजर आएंगे। जानिए एक्ट्रेस ने रवि किशन के वायरल डायलॉग के बारे में क्या कहा। 

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण‘ के 9 वें सीजन के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस बार वरुण धवन, जाह्नवी कपूर शो पर नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। प्रोमो में एक जबरदस्त ट्विस्ट भी है। अर्जुन कपूर इस जोड़ी के साथ गेस्ट बनकर एंट्री लेंगे। इस प्रोमो में वरुण धवन ने बताया कि कैसे करण जौहर ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। वहीं जाह्नवी ने कहा कि इस वजह से उनका वजन तक बढ़ गया था।

करण ने बातचीत कर दी थी बंद

कॉफी विद करण 9 के इस एपिसोड में वरुण धवन बताते हैं कि सबको ये पता होना चाहिए कि करण जौहर ने दो लोगों से बात करना बंद कर दिया था। वो दो लोग वरुण खुद और जाह्नवी थे। एक्ट्रेस ने ये भी कहा, जब करण ने उनसे बात करना बंद किया था तो उनका वजन ही बढ़ गया था। करण ने बताया कि दोनों ने उन्हें चोट पहुंचाई थी।

रवि किशन की फैन बनीं जाह्नवी कपूर?

आगे अर्जुन कपूर की एंट्री होती है। करण, वरुण से सवाल करते हैं कि वो किस सेलेब्रिटी से मैरिज और करियर एडवाइस लेंगे। इसके जवाब में वरुण ने अर्जुन का नाम लिया। इसके बाद जब जाह्नवी से पूछा गया कि वो किस इंस्टाग्राम अकाउंट को उन्हें हमेशा देखने को मिलता है। एक्ट्रेस ने रवि किशन का नाम लिया और उनका पॉपुलर डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ उन्हीं के अंदाज में बोलकर दिखाया। प्रोमो देखने के अब ‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड काइंतजार हो रहा है।

विजय-रश्मिका वाला एपिसोड पर हुआ वायरल

‘कॉफी विद करण’ के पिछले एपिसोड में रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा गेस्ट बनकर आए थे। ये एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा को एक रेड फ्लैग हस्बैंड कहा जाने लगा। कई इनफ्लुएंसर ने वीडियो शेयर कर कहा कि लड़कियों को प्यार ने रश्मिका जैसा नहीं बन जाना चाहिए। वहीं कुछ ने विजय बयानों पर अपनी राय रखी। इस एपिसोड के वायरल होने के बाद दोनों एक्टर्स की तरफ से कोई सफाई नहीं पेश की गई है।

कॉफी विद करण पर आने वाले मेहमानों की लिस्ट

बता दें, ‘कॉफी विद करण’ का ये सीजन आखिरी है। इसके बाद दोबारा कभी करण जौहर ये शो होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। इस आखिरी सीजन में आने वाले एपिसोड में कई नई मेहमान नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार की थीम फैमिली और फ्रेंड्स है। और करण जौहर जोड़ियों में सेलेब्रिटी का स्वागत करेंगे। आने वाले एपिसोड में करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ नजर आ सकती हैं। हाल में इस जोड़ी को कपिल शर्मा के शो पर भी देखा गया था। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस पर दिख सकते हैं। आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ एपिसोड पर चार चांद लगाती दिखेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वाराणसी के डायरेक्टर एसएस राजामौली और महेश बाबू को भी शो पर लाए जाने की बातें हो रही हैं। इस सीजन के आखिरी में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। आने वाले एपिसोड खास होने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN