Home rss world hindi पारे से बना दिया सोना, स्टार्टअप का चौंकाने वाला दावा; किसने कर...

पारे से बना दिया सोना, स्टार्टअप का चौंकाने वाला दावा; किसने कर दिखाया ऐसा कारनामा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप मैराथन फ्यूजन ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इसमें कहा गया है कि उसने पारा को असली सोने में बदल दिया है। स्टार्टअप ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी।

सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप मैराथन फ्यूजन ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इसमें कहा गया है कि उसने पारा को असली सोने में बदल दिया है। स्टार्टअप ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट के मुताबिक, ‘पिछले महीने, हमने हाई-रेट अल्केमी दिखाया। पारे को असली, स्थिर सोने में बदलना। इसके साथ ही हमने सीईआरएन के रिकॉर्ड को दस गुना के अंतर से मात दी। सीईआरएन यूरोपीय परमाणु शोध संगठन का एक और नाम है।

दावे में क्या कहा

मैराथन फ्यूजन ने कहा कि इसका उत्पादन दर 2025 में सीईआरएन द्वारा स्थापित मानक से 10 गुना ज्यादा था। हालांकि इसने यह नहीं बताया कि उसने कितना सोना बनाया। पिछले साल, सीईआरएन के वैज्ञानिकों ने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर का इस्तेमाल करके सीसे को सोने में बदल दिया था। मैराथन फ्यूजन ने कहा कि 2025 में, हमने सोने के उत्पादन के लिए फ्यूजन रिएक्टर इस्तेमाल करने का एक साहसी प्रस्ताव पब्लिश किया था। अब हमने इसे कर दिखाया। हमने पानी के सीसे को फ्यूजन न्यूट्रॉन्स का उपयोग करके स्थायी सोने में बदल दिया गया।

21 अक्टूबर को एक्स पर पोस्ट में, मैराथन फ्यूजन ने लिखा कि हमने केमिस्ट्री की मुश्किल, लेकिन हल किए जाने योग्य इंजीनियरिंग समस्याओं की श्रृंखला में बदल दिया है। कंपनी ने गामा किरण माप साझा किए, जिन्हें उसने कहा कि विकिरण के बाद पारा-197 और सोना-197 की मौजूदगी दिखाते हैं। स्टार्टअप की तरफ से बताया गया कि उसने जिंक को विकिरणित करने के लिए फ्यूजन-जनित न्यूट्रॉन्स का भी इस्तेमाल किया और तांबा-64 और तांबा-67 का उत्पादन किया, रेडियोधर्मी समस्थानिक जो कैंसर के निदान और लक्षित उपचार में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कैसे काम करता है प्रॉसेस

माराथन फ़्यूज़न की विधि न्यूक्लियर ट्रांसम्यूटेशन पर आधारित है। एक ऐसी प्रक्रिया जो किसी एटम के नाभिक को बदलकर अलग समस्थानिक या तत्व बनाती है। साधारण रासायनिक प्रतिक्रियाओं के विपरीत, जो एटम के नाभिक को नहीं बदलतीं, यह विधि सीधे नाभिक को बदल देती है। कंपनी की प्रस्तावित प्रक्रिया उच्च-ऊर्जा न्यूट्रॉनों का उपयोग करती है, जो ड्यूटेरियम-ट्रिटियम फ्यूजन से उत्पादित होते हैं। ये न्यूट्रॉन पारा-198 के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, जो एक प्राकृतिक रूप से स्थिर समस्थानिक है और रेडियोधर्मी पारा-197 बनाते हैं। फिर पारा-197 सॉने के स्थिर समस्थानिक, गोल्ड-197 में बदल जाता है।

2025 के एक पेपर में, मैराथन फ्यूजन ने एक फ्यूजन रिएक्टर के कोर के चारों ओर एक ब्लैंकेट में पारा रखने का प्रस्ताव रखा। कंपनी ने अनुमान लगाया कि एक गीगावाट थर्मल पावर पैदा करने वाला प्लांट सालाना लगभग दो टन सोना पैदा कर सकता है। उनका तर्क था कि सोना बेचने से प्लांट की आय में काफी इजाफा हो सकता है। वह भी बिना बिजली उत्पादन या रिएक्टर की ट्रिटियम (जो फ्यूजन रिएक्शन में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है) बनाने की क्षमता को घटाए। हालांकि, ये आंकड़े परिणाम नहीं बल्कि अनुमान हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN