Home LIFESTYLE NEWS HINDI नॉनवेज हर बार बनेगा टेस्टी, बस किचन के ये 9 मसाले पीसकर...

नॉनवेज हर बार बनेगा टेस्टी, बस किचन के ये 9 मसाले पीसकर बना लें मीट मसाला और छिड़कें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नॉनवेज बनाने वाली महिलाएं अक्सर शिकायत करती हैं कि उनके नॉनवेज में टेस्ट नहीं आ रहा। ऐसे में शेफ का बताया ये बेसिक मसालों के कॉम्बिनेशन से बना मीट मसाला जरूर बनाकर रख लें। जो आपके हर नॉनवेज को टेस्टी बनाने में मदद करेगा।

चिकन बना रही हों या फिर मटन, फिश बनानी हो या फिर एग, काफी सारी लेडीज शिकायत करती हैं कि सारे मसाले डालने के बाद भी उनके नॉनवेज में वो स्वाद नहीं आ रहा। दरअसल, इसका कारण आपके मसालों के सही कॉम्बिनेशन की कमी होती है और किसी भी डिश को फ्लेवर देने के लिए कुछ मसालों को ऊपर से स्प्रिंकल करना जरूरी होता है। नॉनवेज पकाने में काफी समय लगता है और जो मसाले आप तेल के साथ भूनते हैं वो मीट के साथ पककर कई बार अपना अरोमा खो देते हैं। जिससे खाते वक्त उन मसालों का टेस्ट फीका पड़ जाता है और आपका नॉनवेज टेस्टी ही नहीं लगता। ऐसे में घर में बना ये ताजा मसाला ऊपर से छिड़कर आखिरी में दो मिनट पकाएं। फिर देखें कैसे हर नॉनवेज डिश टेस्टी बनेगी। मीट मसाला के इस सिंपल कॉम्बिनेशन को शेफ ने शेयर किया है और इसे बनाने के लिए किचन में रखें मसालों का ही यूज किया गया है। धनिया-जीरा जैसे बेसिक मसालों के साथ इन मसालों को मिलाएं और पीसें।

नॉनवेज के लिए ताजा मसाला क्यों है जरूरी

नॉनवेज के स्वाद को बढ़ाने के लिए आपको हर बार कुछ ताजे मसाले या फि घर के शुद्ध मसालों को पीसकर रखना जरूरी होता है। बिना मिलावट वाले ये मसाले आपके खाने में टेस्ट बढ़ाते हैं। तो सीख लें शेफ का बताया ये खास मसाला बनाने का तरीका।

नॉनवेज का मसाला बनाने की सामग्री

आधा कटोरी जीरा

एक कटोरी धनिया

तीन से चार साबुत लाल मिर्च

आठ से दस जावित्री

25-30 काली मिर्च

15-20 लौंग

पांच से आठ बड़ी इलायची

7-8 छोटी इलायची

पांच से छह बड़ा टुकड़ा दालचीनी

मसाला पीसते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • जब भी मसाले पीसने हो तो गर्म कड़ाही में दो मिनट इन्हें रोस्ट कर लें। जिससे ये कड़क हो जाएं और अंदर का मॉइश्चर इनसे बाहर निकल जाए। फिर दो से तीन मिनट रुक जाएं जिससे अच्छी तरह मसाले ठंडे हो जाएं। उसके बाद ही मिक्सी में पीसें। तो ये पूरी तरह से पाउडर बन जाएगा।
  • धनिया को सारे मसालो के साथ पीसना मुश्किल होता है क्योंकि ये इसका महीन छिलका चिपक जाता है और पिसता नहीं है इसलिए पहले धनिया को इमामदस्ते में डालकर कूट लें और दो से तीन भाग में हो जाने दें। उसके बाद ही पीसें। जिससे महीन पाउडर बनने में दिक्कत ना हो।
  • बस सारे मसालों को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। महीन पाउडर बनाने के लिए दो से तीन बार पीसें और फिर छलनी से छान लें।
  • फिर जो बड़े टुकड़े बचें उन्हें दोबारा से पीसें और मसाला पाउडर बनाकर तैयार करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN