Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/Bigg_Boss_20_Mahi_Vij_1792854700449_mKNl_1792854710423_aJqF_1664b5c2-731c-4a59-ac33-130fc09e4ac8_8lhj.jpgवीकेंड का वार की कमान सलमान की जगह रोहित शेट्टी संभालेंगे। रोहित आज घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। आज रोहित, माही विज के गेम से पर्दा उठाने वाले हैं, जिसे सुनकर सभी घरवाले शॉक्ड रह जाते हैं।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का ये फेमस शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। वहीं, दर्शकों को आज के वीकेंड का वार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस वीक के वीकेंड का वार की कमान सलमान की जगह रोहित शेट्टी संभालेंगे। रोहित आज घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। आज रोहित, माही विज के गेम से पर्दा उठाने वाले हैं, जिसे सुनकर सभी घरवाले शॉक्ड रह जाते हैं।
आपका स्टैंड नजर नहीं आ रहा है
‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी, माही विज से उनके गेम और काजी तौकीर संग रिश्ते पर बात करते हैं। रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘माही आप एक बहुत ही स्ट्रांग पर्सनैलिटी हो। नकुल के वक्त भी आपने जिस तरह से स्टैंड लिया, उसे हम सभी ने देखा। लेकिन अब आपका स्टैंड नजर नहीं आ रहा है। क्या दिख रहा है पता है, शुरुआत हुई यंग के साथ दोस्ती हुई, भाई (सलमान) ने इनकी भी क्लास ली। तो हमने देखा आपकी और काजी की दोस्ती हो गई। इसे बाद काजी की क्लास लगी, इसके बाद गुल्लू और कनिका की तारीफ हुई आप उनकी दोस्त बन गईं।’
आपका ग्राफ गिर रहा है
इस पर माही कहती हैं, ‘मैं तो अभी भी काजी की ही दोस्त हूं।’ रोहित शेट्टी माही की बात को काटते हुए कहते हैं, ‘जो दिख रहा है वो सही नहीं जा रहा है। आपके साथ एक जो एक प्रॉब्लम मैं देख रहा हूं आपका ग्राफ गिर रहा है।’ जिस वक्त रोहित ये बात कह रहे थे कनिका, माही पर हंसती नजर आ रही थीं। क्योंकि कनिका ने सेम यही बात गुल्लू से पहले ही कही थी कि जिसकी तारीफ होती है माही उससे दोस्ती करती हैं।
घर में बचे हैं कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




