Home - भारत आ रहा इंफिनिक्स का धांसू गेमिंग फोन, साथ एक्सेसरीज भी मिलेगी;...

भारत आ रहा इंफिनिक्स का धांसू गेमिंग फोन, साथ एक्सेसरीज भी मिलेगी; यह है खास

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix GT 50 Pro 5G: साथ मिलेंगे गेमिंग एक्सेसरीज

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन गेमिंग एक्सेसरीज के साथ आएगा। इसके बॉक्स में GT NX कंट्रोलर, GT NX स्टेशन और GT मैगचार्ज कूलर 2.0 मिलेगा। कंट्रोलर की मदद से यूजर्स रेगुलर हैंडहेल्ड गेमिंग और दो-प्लेयर वाले गेम्स के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। जो लोग बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलना पसंद करते हैं, वे GT NX स्टेशन की मदद से फोन को किसी कम्पैटिबल TV या मॉनिटर से जोड़ सकेंगे। यह 4K रेजोल्यूशन और 60 हर्ट्ज तक के आउटपुट को सपोर्ट करेगा, बशर्ते कि जुड़ा हुआ डिस्प्ले भी इसे सपोर्ट करता हो। इसके अलावा, GT मैगचार्ज कूलर 2.0, 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 12W थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग को जोड़ेगा। यह मैग्नेटिकली फोन से जुड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN