Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में भगवान राम बनने से पहले डर गए थे रणबीर कपूर,...

रामायण में भगवान राम बनने से पहले डर गए थे रणबीर कपूर, बोले- प्रभु राम जैसा बनना संभव नहीं, लेकिन…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/rkff_1792975401331_Wd6E_1792975411262_dY8n_ba65e57a-7df5-403a-bf39-1b0433f87ce8_W4I8.jpg

रामायण फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति शो में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। अब फिल्म की टीम अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची। इस दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। रणबीर ने बताया कि वह पहले डरे हुए थे इस किरदार को करने के लिए।

रणबीर को पहले था भगवान राम बनने को लेकर डर

रणबीर ने कहा, ‘सर जब मुझे ये रोल ऑफर हुआ, मैं जानता था कि ये सिर्फ एक रोल नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। मेरा जो पहला इंस्टिंक्ट था डर था कि क्या मैं ये कर पाऊंगा क्योंकि प्रभु राम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है।’

राम बनने से बेहतर इंसान बने

एक्टर ने फिर कहा, ‘लेकिन फिर जो डर था वो आभार में बदला। मुझे इस मुकाम में, इस उम्र में ये रोल ऑफर हुआ। मुझे एक बेहतर एक्टर, एक्टर छोड़िए सर, एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला।’

राहा का जन्म हुआ

रणबीर ने आगे कहा, ‘उसी दौरान मैं पहली बार पिता बना। मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ। तो मैं ये मानता हूं कि ये भगवान का तोहफा है मुझे रामायण का हिस्सा बनने का मौका मिला। बेहतर इंसान बनने का मौका मिला।’

आखिर में रणबीर ने कहा, ‘सर प्रभु राम जैसा बनना संभव नहीं है, लेकिन उनकी नजरों से कुछ सीखना बहुत बड़ी बात है।’

रवि दुबे ने लक्ष्मण बनने पर क्या कहा

इसी दौरान रवि दुबे से बिग बी ने लक्ष्मण का किरदार निभाने का एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं। अब भी मुझे ये बिलीव नहीं हुआ है। मैं और मेरी पत्नी सरगुन मानते हैं कि चीजें जो होती हैं तो वो डिवाइन से होती हैं।’

फिल्म की पूरी कास्ट

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर समेत कई अन्य एक्टर्स भी हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म कुछ दिनों बाद दिवाली के मौके पर यानी 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

4000 करोड़ के बजट की फिल्म

नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर मूवी का बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN