Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विराट कोहली संग कीर्तन में पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भक्ति में झूमती हुई...

विराट कोहली संग कीर्तन में पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भक्ति में झूमती हुई दिखीं एक्ट्रेस; देखें वीडियो

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/avk_1792983922886_ypnZ_1792983933609_JGRV_5c55dc73-8156-4bdd-987d-f364035c599c_Gtf2.jpg

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में साथ नजर आए। लेकिन इस दौरान दोनों साथ में पार्टी नहीं बल्कि कीर्तन में एंजॉय करते दिखे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत आए हुए हैं। भारत आने के बाद दोनों को रविवार शाम को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों मुंबई में लाइव कीर्तन में शामिल हुए जिसमें अमेरियन म्यूजिशियन और वोकलिस्ट कृष्ण दास ने परफॉर्म किया है। दोनों कीर्तन में भक्ति में लीन नजर आए और इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भजन में झूमती दिखीं अनुष्का

एक वीडियो में अनुष्का, भजन गाते हुए झूमती हुई नजर आ रही हैं। विराट वहीं कीर्तन में आंख बंद करके भजन को सुन रहे हैं। बता दें कि ये कीर्तन कृष्ण दास के इंडिया टूर का पार्ट था।

वहीं अनुष्का और विराट पहली बार कीर्तन अटेंड करते नजर नहीं आए हैं। दोनों इससे पहले जुलाई में लंदन 2026 में भी कीर्तन अटेंड करते हुए दिखे थे।

विराट और अनुष्का काफी स्पिरिचुअल हो गए हैं। दोनों नीम करोली बाबा के भक्त हैं और प्रेमानंद महाराज जी से भी मिलने वृंदावन जाते रहते हैं।

भारत से दूर लंदन में रह रहे हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का और विराट कोहली काफी समय से पब्लिक की नजरों से दूर हैं। दोनों लंदन में रह रहे हैं अपने बच्चों के साथ। विराट क्रिकेट के चक्कर में भारत आते रहते हैं और अनुष्का भी जब प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने होते हैं तो भारत आती हैं। दोनों ने अभी तक दोनों बच्चे वामिक और अकाय का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। इसके अलावा मीडिया से भी खास रिक्वेस्ट की है कि एयरपोर्ट पर उनकी फोटोज ना क्लिक करें।

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ

अनुष्का काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग की थी जिसमें उन्होंने क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया था। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

बीच में ऐसी भी खबर आई थी कि फिल्म शायद बंद हो गई है और रिलीज ना हो, लेकिन मेकर्स और अनुष्का की तरफ से इस बारे में कुछ ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।

अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह बैंड बाजा बारात, पीके, दिल धड़कने दो, संजू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN