Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पिक्चर देखने जाने का बन रहा है प्लान? जानिए थिएटर्स में रिलीज...

पिक्चर देखने जाने का बन रहा है प्लान? जानिए थिएटर्स में रिलीज होंगी कौन सी फिल्में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Upcoming_1792912642668_slE4_1792912646381_FvYe_b3f36dde-bccc-4111-90fa-3cbff91abed5_AGKK.jpg

सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी सही चॉइस रहेगी? चलिए जानते हैं।

आज ओटीटी ने एंटरटेनमेंट की पहुंच बहुत व्यापक कर दी है। बेडरूम से लेकर ड्रॉइंग रूम तक और सफर करने से लेकर बाकी हर जगह तक मोबाइल और स्मार्ट टीवी के जरिए ओटीटी ने एंटरटेनमेंट पहुंचा दिया है। हालांकि आज भी थिएटर की अपनी धाक है। बड़े पर्दे पर जबरदस्त ऑडियो क्वालिटी के साथ फिल्म देखने का आज भी अपना मजा है, जिसे अभी तक कोई दूसरा मीडियम रिप्लेस नहीं कर पाया है। यही वजह है कि आज भी भारत में सिनेमाघर जाकर पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने का चलन बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते थिएटर्स में कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो आपको परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का विकल्प बन सकती हैं।

क्योंकि दिवाली करीब है और हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म छुट्टियों के आसपास रिलीज करना चाहता है, ऐसे में इस हफ्ते दर्शकों के लिए कोई खास बड़ी फिल्म नहीं है। हालांकि जितनी फिल्में हैं, उनमें के अपनी पसंद के मुताबिक किसी अच्छे जॉनर की फिल्म देखने के लिए आप सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

नखरेवाली

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव ने लीड रोल प्ले किया है। मेकर्स ने अपनी इस फिल्म को ‘Womantic Comedy’ (वोमेंटिक कॉमेडी) कहा है। फिल्म का पोस्टर कहता है- “कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है”। यह फिल्म आज के जमाने के रिश्तों, जेंडर रोल्स में बदलाव और सामाजिक सोच को हल्के-फुल्के अंदाज में बड़े पर्दे पर दिखाती है। यह मूवी थिएटर्स में 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।

लव स्टोरी अभिमन्यु की

खबरों की मानें तो इस फिल्म का नाम पहले ‘यादव जी की लव स्टोरी’ रखा गया था। जिसे बाद में बदलकर ‘लव स्टोरी अभिमन्यु की’ कर दिया गया। कहानी की बात करें तो यह एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पहले प्यार और अपने परिवार के दबाव में तय किए गए लड़के (अभिमन्यु यादव) के बीच फंसी हुई है।

विकर

देसीपन से हटकर अगर कुछ युनिक या हॉलीवुड स्टाइल देखना पसंद है तो आप ‘विकर’ देखने भी जा सकते हैं। यह फिल्म उर्सुला विल्स-जोन्स की शॉर्ट स्टोरी ‘The Wicker Husband’ पर आधारित है। कहानी एक ऐसी मछुआरी औरत की है जिसे समाज से अलग-थलग कर दिया गया है। वह अपने लिए एक ‘विकर’ (लकड़ी की तीलियों से बुना हुआ) पति मंगवाती है। इसके बाद पूरे रूढ़िवादी गांव में हंगामा मच जाता है।

किलर

यह फिल्म भी बाकियों की तरह 30 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में आएगी। यह एक स्काई-फाई थ्रिलर मूवी है। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपने भीतर ढेरों रहस्य समेटे हुए है। आतंकवादी, जासूस, एक्ट्रेस, वैंपायर… आखिर वो क्या है? क्या वह एक ही लड़की है, या फिर एक ही चेहरे वाली कई लड़कियां हैं। उसको आखिर क्या हुआ था और उसका अतीत क्या है।

द कलकत्ता फाइल्स

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह पॉलिटिकल ड्रामा मूवी उनके लिए है, जिन्हें द बंगाल फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में पसंद आई हैं। रजतवा दत्ता, स्वागत मुखर्जी, गौरव रॉय चौधरी और पायल दास स्टारर यह मूवी थिएटर्स में इसी इसी हफ्ते आएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN