Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की तारीख सामने आ गई है। यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इसमें iPhone 17, Samsung Galaxy S25 FE, Motorola, Vivo और Oppo समेत कई स्मार्टफोन पर छूट मिलने की उम्मीद है। साथ ही SBI कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर भी मिलेंगे।
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: दिवाली के मौके पर स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Flipkart एक बार फिर खास सेल लेकर आ रहा है। कंपनी ने अपनी Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी जा रही है।
ऐसे में जो लोग नया iPhone, Samsung या किसी दूसरे ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, वे सेल शुरू होने से पहले अपनी पसंद का फोन चुन सकते हैं। सेल में iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती की जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिलेंगे। Flipkart ने सेल के दौरान हर घंटे नई डील्स पेश करने का संकेत दिया है। ऐसे में ग्राहकों को अलग-अलग समय पर खास ऑफर देखने को मिल सकते हैं।
28 अक्टूबर से शुरू होगी Flipkart की दिवाली सेल
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 भारत में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। कंपनी ने सेल की जानकारी देते हुए अपनी माइक्रोसाइट पर आने वाले ऑफर्स की झलक दिखाई है। यह कंपनी की इस साल की एक और बड़ी फेस्टिव सेल है। इससे पहले Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आयोजित की गई थी, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए गए थे। नई सेल में स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट भी शामिल होंगे।
iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
Flipkart ने अपनी नई सेल के लिए जिन स्मार्टफोन के नाम बताए हैं, उनमें Apple iPhone 17 भी शामिल है। यानी जो ग्राहक नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, वे इस सेल के दौरान इसकी कीमत जरूर चेक कर सकते हैं। हालांकि, फोन की अंतिम कीमत बैंक ऑफर और दूसरे डिस्काउंट पर निर्भर कर सकती है।
iPhone 17 के अलावा Samsung Galaxy S25 FE, OPPO K14x 5G, Ai+ Nova 2 Power 5G, Vivo T5 Lite 5G, Poco X8 Power और HMD Vibe 2 5G जैसे स्मार्टफोन भी सेल में ऑफर के साथ उपलब्ध हो सकते हैं। लिस्ट में Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Ai+ Nova 2 Neo, Realme P4 Power 5G और Moto G37 Power जैसे मॉडल भी शामिल हैं।
SBI कार्ड से मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart Big Bang Diwali Sale में ग्राहकों को बैंक ऑफर का फायदा भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर लागू होगा।
एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी मिलेगा ऑप्शन
सेल के दौरान पुराने स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस को एक्सचेंज करके नया प्रोडक्ट खरीदने का ऑप्शन भी मिल सकता है। एक्सचेंज के तहत मिलने वाली रकम पुराने डिवाइस के मॉडल, उसकी स्थिति और दूसरे नियमों पर निर्भर करती है। अगर आपका फोन अच्छी स्थिति में है, तो उसे एक्सचेंज करके नए फोन की कीमत कम करने का ऑप्शन है। इसके अलावा, कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। इससे ग्राहक पूरी रकम एक साथ देने के बजाय किस्तों में पेमेंट कर सकेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



