Home - ऐप्स ट्रैक कर रहे हैं आपकी लोकेशन? अपने फोन में ऐसे बंद...

ऐप्स ट्रैक कर रहे हैं आपकी लोकेशन? अपने फोन में ऐसे बंद करें Location Tracking

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Android और iPhone में ऐप्स की लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने के लिए आसान सेटिंग्स मौजूद हैं। जानिए कैसे गैर-जरूरी ऐप्स की लोकेशन परमिशन हटाकर अपनी प्राइवेसी को बेहतर बना सकते हैं।

स्मार्टफोन में कई ऐप्स बिना जरूरत आपकी लोकेशन की जानकारी मांगती हैं। कई बार यूजर बिना सोचे-समझे Allow पर टैप कर देते हैं, जिससे ऐप्स को लोकेशन एक्सेस मिल जाता है। हालांकि, Android और iPhone में ऐसी सेटिंग मौजूद है, जिसकी मदद से आप किसी भी ऐप की लोकेशन ट्रैकिंग बंद कर सकते हैं। इसके लिए ऐप को फोन से हटाने की जरूरत भी नहीं है।

Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अलग-अलग ऐप्स की लोकेशन परमिशन मैनेज कर सकते हैं। आप चाहें तो लोकेशन एक्सेस पूरी तरह बंद कर सकते हैं या केवल ऐप इस्तेमाल करते समय इसकी अनुमति दे सकते हैं।

Android फोन में ऐसे बंद करें Location Tracking

  • Android स्मार्टफोन में ऐप्स की लोकेशन एक्सेस बंद करने के लिए सबसे पहले Settings ओपन करें।
  • इसके बाद Location विकल्प पर जाएं और App location permissions पर टैप करें।
  • यहां आपको उन ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्हें लोकेशन एक्सेस की परमिशन मिली हुई है।
  • अब जिस ऐप की लोकेशन ट्रैकिंग बंद करनी है, उसे चुनें।
  • इसके बाद Don’t allow विकल्प पर टैप करें। ऐसा करने से ऐप की लोकेशन एक्सेस बंद हो जाएगी।

अगर आप चाहते हैं कि ऐप केवल इस्तेमाल करते समय लोकेशन एक्सेस करे, तो Allow only while using the app विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा, कुछ ऐप्स में Use precise location का विकल्प भी मिलता है। इसे बंद करने पर ऐप आपकी सटीक लोकेशन के बजाय सामान्य लोकेशन का इस्तेमाल कर सकती है।

iPhone में ऐसे रोकें ऐप्स की लोकेशन ट्रैकिंग

iPhone यूजर्स भी आसानी से लोकेशन परमिशन बंद कर सकते हैं।

  • इसके लिए Settings में जाएं और Privacy & Security विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद Location Services ओपन करें।
  • यहां आपको उन ऐप्स की लिस्ट मिलेगी, जिन्हें लोकेशन एक्सेस की परमिशन मिली हुई है।
  • जिस ऐप की लोकेशन बंद करनी है, उसे चुनें।
  • Allow Location Access के तहत Never विकल्प पर टैप करें।

अगर आप चाहते हैं कि ऐप केवल इस्तेमाल करते समय आपकी लोकेशन एक्सेस करे, तो While Using the App विकल्प चुन सकते हैं। iPhone में Precise Location बंद करने का विकल्प भी मिलता है। इससे ऐप आपकी सटीक लोकेशन के बजाय अनुमानित लोकेशन का इस्तेमाल कर सकती है।

लोकेशन बंद करने से पूरी तरह नहीं रुकेगी ट्रैकिंग

फोन में लोकेशन परमिशन बंद करने से ऐप्स के लिए GPS के जरिए लोकेशन एक्सेस लिमिटेड हो जाता है। हालांकि, इससे हर तरह की ट्रैकिंग पूरी तरह बंद होने की गारंटी नहीं मिलती। कुछ ऐप्स IP एड्रेस और दूसरी जानकारी की मदद से आपकी लोकेशन का पता लगा सकती हैं। इसलिए यूजर्स को गैर-जरूरी ऐप्स की परमिशन बंद करने के साथ यह भी देखना चाहिए कि वे कौन-सी जानकारी एक्सेस कर रही हैं।

Google Maps जैसी नेविगेशन ऐप्स को लोकेशन की जरूरत होती है, लेकिन कई सामान्य ऐप्स को हर समय इसकी अनुमति देना जरूरी नहीं है। ऐसे में लोकेशन परमिशन को जरूरत के हिसाब से मैनेज करना बेहतर ऑप्शन है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN