Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/rra_1793066346481_ukSj_1793066357510_3pCr_5cc1ee46-2353-4a97-8c0d-68927b5ea2a9_1i3m.jpgरणबीर कपूर की फिल्म रामायण की एक बड़ी टक्कर होने वाली है। इस फिल्म का क्लैश होने वाला है 32 साल पुरानी फिल्म से और वो फिल्म अक्षय कुमार की है।
रामायण फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से क्लैश से बचने के लिए कोई नई फिल्म इस दौरान रिलीज हो रही है, लेकिन अब खबर आ रही है कि रामायण ये टक्कर लेने के लिए अक्षय कुमार आ रहे हैं।
अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा जो 1994 में रिलीज हुई थी वो काफी सुपरहिट थी। अब 32 साल बाद फिल्म वापस थिएटर में रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं फिल्म 4के वर्जन में रिलीज होगी। फिल्म की जो रिलीज डेट है वो है 6 नवंबर 2026 यानी कुछ ही दिनों में फिल्म री रिलीज होगी। इस खबर के आने के बाद से एक बड़े क्लैश के लिए फैंस तैयार हैं।
रामायण से टक्कर
दरअसल, तिरुमूर्ति प्राइवेट लिमिटिड ने री रिलीज की अनाउंसमेंट की है। लेकिन बता दें कि 5 नवंबर को रणबीर कपूर की रामायण फिल्म रिलीज हो रही है। इसका मतलब एक बड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है।
मोहरा के बारे में जानें
मोहरा के बारे में बता दें कि इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। वहीं गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी विशाल अग्निहोत्री (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी के साथ बलात्कार और हत्या कर दी जाती है। जब कानून और न्याय व्यवस्था से उसे इंसाफ नहीं मिलता तो वह खुद उन अपराधियों को सजा देता है जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हो जाती है।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन के अलाव नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद भी थे। ये मूवी ब्लॉकबस्टर थी और इसके गानें तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, टिप-टिप बरसा पानी काफी हिट हुए थे।
रणबीर कपूर की रामायण
रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान, रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर समेत कई एक्टर्स हैं।
इस फिल्म के 2 पार्ट्स रिलीज हो रहे हैं। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर।
4000 करोड़ के बजट की फिल्म
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म बनती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




