Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/ravi_kishan_new_5_1793031926705_cESs_1793031938718_Nc1Q_2e908c19-5c72-40af-ad04-1966e2a8165c_MUYa.jpgआज हम एक ऐसे कंटेस्टेंट के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस की छत को तोड़कर भागने की कोशिश की थी। इन्हें हल्के में लेने की कोशिश करें इन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में बड़ा नाम कमाया है।
बिग बॉस को अब तब शुरू हुए 20 साल हो चुके हैं। इस बार बिग बॉस का सीजन 20 चल रहा है। पहले ही सीजन से ये शो सुर्खियों में रहा है। इस शो को काफी पसंद किया जाता रहा है। शो पर बॉलीवुड से लेकर टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने माने स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेते हैं। हर साल शो पर कई ऐसे कंटेस्टेंट भी आए हैं, जिसने जमकर बवाल काटा हो। वहीं, कई ऐसे भी रहे, जिन्होंने बिग बॉस के नियमों को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हम एक ऐसे कंटेस्टेंट के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस की छत को तोड़कर भागने की कोशिश की थी। इन्हें हल्के में लेने की कोशिश करें इन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में बड़ा नाम कमाया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
हॉलीवुड तक दिखाया दमदार आवाज का दम
दरअसल, हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन की। रवि भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। साथ ही उन्होंने राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई है। यही नहीं रवि किशन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और हॉलीवुड में भी अपनी दमदार अवाज का दम दिखाया। रवि ने हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन 3’ (Spider-Man 3) के भोजपुरी डब संस्करण में मुख्य किरदार स्पाइडर-मैन (टोबी मैग्युवायर) को अपनी आवाज दी थी।
दुनिया को अपना असली रूप दिखाएं
रवि किशन ने ‘बिग बॉस’ सीजन 1 के जरिए टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। रवि किशन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी’ के साथ एक खास बातचीत में बिग बॉस सीजन 1 के घर में रहने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि ‘बिग बॉस’ की बात करें तो, एक बार जब आप शो का हिस्सा बन जाते हैं, तो अपने जीवन को लेकर ईमानदार और सच्चे रहना बहुत जरूरी है। दुनिया को अपना असली रूप दिखाएं, दर्शकों से जुड़ने का यही सबसे अच्छा तरीका है।
घर की छत तोड़कर की थी भागने की कोशिश
आज अपने खास स्वैग और कूल अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले रवि किशन ने साल 2006 में आए ‘बिग बॉस 1’ में जो किया उसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। शो के दौरान रवि किशन का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्होंने बिग बॉस के घर की छत तोड़कर भागने की कोशिश की थी। यही नहीं उन्होंने गुस्से में अपने माइक्रोफोन की माइक तक चबा डाली थी और उसे फेंक दिया था।
ये थी वजह
इस गुस्से के पीछे एक बेहद ही इमोशनल पार्ट भी है। शो के दौरान रवि किशन को लगने लगा था कि उनका करियर खत्म होने लगा है। उन्हें लगने लगा था कि अब कोई उन्हें काम नहीं देगा और लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। एक दिन जब उन्हें उनकी पत्नी और बेटी की तस्वीर मिली तब उन्हें अहसास हुआ कि बाहर उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा है। बाद में इसका बिल्कुल उल्टा हुआ। रवि को जिस शो से लग रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया, उसी ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। यही नहीं इस शो में उनका डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा’ इसी शो से फेमस हुआ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




