Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी दलेर मेहंदी से माफी, बोले- मैंने कोई...

सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी दलेर मेहंदी से माफी, बोले- मैंने कोई अपराध किया है जो…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/dud_1793062644102_A3Y0_1793062659011_eeHh_310832c4-a1dd-4610-9578-446edbe6bed6_ZJ49.jpg

सुबोध उनियाल ने माफी मांगने की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने क्लीयर किया कि उन्होंने दलेर मेहंदी से माफी नहीं मांगी है।

दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी खत्म नहीं हो रही है। सोमवर को खबर आई कि सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है। अब सुबोध उनियाल ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है।

सुबोध ने क्या कहा

सत्य वाणी के साथ इंटरव्यू में सुबोध ने माफी को मना किया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उन्होंने क्या गलत किया है? वह बोले, ‘मेरा माफी मांगने का प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने फिर पूछा, ये बताओ, मैंने कोई अपराध किया है जो माफी मांगू?’

जनता को बता देते की तबीयत खराब है

उन्होंने दलेर के तबीयत खराब होने पर परफॉर्म करने के फैसले पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा, ‘अगर तबीयत खराब थी तो नहीं आना चाहिए था। अगर आए भी थे तो जनता को बता देते की तबीयत खराब है।’

अपराधी कौन है?

सुबोध उनियाल ने फिर फेक माफी की खबर पर गुस्सा जाहिर किया। वह बोले, ‘कल इन्होंने चलाया कि सीएम ने माफी मांग ली, आज चलाया कि मैंने माफी मांग ली। मैं पूछता हूं अपराधी कौन है?’

सुबोध ने फिर सिंगर पर पैसे लेने के बाद दर्शकों को नाराज करने पर कहा, ‘अपराध किया है 26 लाख ले करके जनता की उम्मीदें थी, उनपर पानी फेरकर।’

मीका ने शेयर किया स्टेटमेंट

दरअसल, मीका की टीम ने एक स्टेटमेंट शेयर किया जिसमें लिखा था कि सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। स्टेटमेंट में लिखा था, ‘हमें अच्छा लगा कि सुबोध उनियाल जी ने दलेर मेहंदी पाजी से टेलिफोन पर माफी मांग ली है। एक आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट काफी जरूरी है। दलेर पाजी एक सीनियर आर्टिस्ट हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी काम किया है और हर आर्टिस्ट रिस्पेक्ट डिजर्व करता है।’

टीम ने यह भी आशा जताई कि अब इस मैटर को खत्म कर दिया जाए ताकि सब आगे मूव ऑन करें।

मामला क्या है

दरअसल, उत्तराखंड के कुंजापुरी टूरिज्म इवेंट में दलेर मेहंदी ने परफॉर्म किया। लेकिन तभी स्टेज पर जाकर सुबोध उनियाल बोल देते हैं कि आपसे ढंग से बोला भी नहीं जा रहा आप गाएंगे कैसे। वह दलेर पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाते हैं।

अब देखते हैं कि सुबोध उनियाल के इस स्टेटमेंट पर मीका का कैसा रिएक्शन होता है। क्या ये मामला आगे बढ़ता है या अभी और लंबा चलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN