Source :- INDIATV NEWS

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 1700 से ज्यादा दिन हो गए हैं। हालांकि, अब तक युद्ध रूकने की कोई संभावना दिख नहीं है। बातचीत की बात जैसे ही शुरु होती है, उसी दिन पुतिन या जेलेंस्की की तरफ से अटैक हो जाता है। इस जंग में न पुतिन रुक रहे हैं और न ही जेलेंस्की। दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया जा रहा है। हालांकि, इस बीच ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधा टारगेट करने की योजना बनाई गई है। ये सवाल तब खड़े होने लगे हैं जब पुतिन के वाल्दाई पैलेस में 15 नए एयर डिफेंस टावर खड़े कर दिए गए हैं।
वाल्दाई पैलेस की सुरक्षा बढ़ाई गई
आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या तो मॉस्को में रहते हैं या फिर अपने वाल्दाई पैलेस में। लेकिन ये खबर तब दुनिया भर में हेडलाइन बन गई जब पुतिन के वाल्दाई पैलेस में 15 नए एयर डिफेंस टावर खड़े कर दिए गए। ये सभी एयर डिफेंस टावर साउथ डायरेक्शन में लगाये गए हैं जिधर की तरफ यूक्रेन है। अब वाल्दाई पैलेस की सुरक्षा में लगे डिफेंस टावर्स की तादाद 50 हो गई है। इन सब पर पैंटसिर-टोर डिफेंस सिस्टम लगाया जा रहा है जिनको ड्रोन अटैक रोकने में महारत हासिल है।
कहां स्थित है वाल्दाई पैलेस?
रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो लिबर्टी की इन्वेस्टिगेशन के हवाले से बताया गया है कि रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वाल्दाई पैलेस का सुरक्षा घेरा और भी कड़ा कर दिया है। पुतिन का ये पैलेस उत्तर-पश्चिमी रूस में वाल्दाई लेक के किनारे मौजूद है। जो नए टावर बने है उनकी लोकेशन के बाद से ही पुतिन की सुरक्षा को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। वाल्दाई पैलेस के पास 15 डिफेंस टावर एक कतार में लगाए गए हैं। सभी नए टावर यूक्रेन की दिशा की तरफ है। वाल्दाई पैलेस के 50 किमी के दायरे में एयर डिफेंस टावरों की तादात अब 50 से अधिक हो गई है। अब वाल्दाई पैलेस के 50 किमी के दायरे में एयर डिफेंस टावरों की तादात अब 50 से अधिक हो गई है। आपको बता दें कि हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत के लिए तैयार होने और समाधान की तलाश करने की बात कही थी। उन्होंने यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने के आरोप लगाए थे।
यूक्रेन वाल्दाई पैलेस को टारगेट कर सकता है
माना जा रहा है कि रूस की खुफिया एजेंसी को इस बात के पुख्ता इंटेलिजेंस मिले हैं कि यूक्रेन पुतिन के वाल्दाई पैलेस को टारगेट कर सकता है। रूस की एजेंसी को मास्को से ज्यादा वाल्दाई पैलेस को टारगेट की आशंका है। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि वाल्दाई पैलेस के डिफेंस सिस्टम को मास्को से भी ज्यादा सुरक्षित कवच में रख दिया गया है। मॉस्को में पुतिन के घर की सिक्योरिटी में करीब 2 करोड़ आबादी के लिए 98 एयर डिफेंस टावर लगे हैं यानी हर 2 लाख लोगों पर 1 टावर। जबकि वाल्दाई में पुतिन के पैलेस में 1 लाख से कम आबादी वाले इलाके में 50 टावर लगाए गए हैं मतलब हर 2,000 लोगों पर 1 टावर।
आपको बता दें कि यूक्रेन की ड्रोन और मिसाइलें पुतिन के पैलेस पर नहीं लेकिन उसके पास गिरती रही हैं। अब जिस तरह से यूक्रेन ने हमले तेज कर दिए है और जिस तरह से यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइलें साइबेरिया तक मार कर रही हैं, इन सबको देखते हुए रूस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता। इसीलिए पिछले 6 महीनें ने पुतिन के वाल्दाई पैलेस को कवच से ढक दिया गया है।
ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीद! ट्रंप बोले-जंग के बाद दोनों के साथ करेंगे बिजनेस
यूक्रेन की जमीन रूस को देने को तैयार हुए जेलेंस्की! बोले- ‘युद्ध को खत्म करने का यही एक तरीका है’
SOURCE : INDIATV NEWS




