Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/Bigg_Boss_20_Love_Scoutop_1793124187724_kYZ7_1793124198039_CvKO_4b06dcb0-a5a6-4b2b-9e69-a6458364bb90_dBpN.jpgवीकेंड का वार पर रोहित ने बताया कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके भाई-बहन के रिश्ते को अलग ही नजर से देखा जा रहा है। वही शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंची, जिसे देखकर स्काउट के होश उड़ गए।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो अपने कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हे। आज इस शो को शुरू हुए 51 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स अपने गेम को और भी स्ट्रॉन्ग करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो पर रोहित शेट्टी होस्ट बनकर आये थे और घरवालों की जमकर क्लास लगाई। रोहित ने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर ना सिर्फ सवाल उठाया बल्कि उन्हें बताया की जो वो घर के अंदर कर रहे है वो बाहर अच्छा नहीं दिख रहा है। ऐसे में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव बुरी तरह से रोती नजर आईं हैं। उन्हें रोता देख घर के बाकी सदस्य भी दुखी होते दिखे।
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने दी लव से दूर रहने की हिदायत
दरअसल, वीकेंड का वार पर रोहित ने बताया कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके भाई-बहन के रिश्ते को अलग ही नजर से देखा जा रहा है। वही शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंची, जिसे देखकर स्काउट के होश उड़ गए। कशवी ने स्काउट को जमकर सुनाया और लव से दूर रहकर अपने गेम पर ध्यान देने को कहा। काशवी की बात सुनने के बाद स्काउट ने पूरी तरह से लव से किनारा कर लिया, लेकिन इस बात ने लव को अंदर तक तोड़कर रख दिया।
नॉमिनेशन टास्क में फूट-फूटकर रोईं लव
बिग बॉस 20 में मंगलवार को नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में लव गिल तब इमोशनल हो जाती हैं, जब स्काउट उन्हें नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद लव इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है। काजी उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके आंसू रुकते नहीं। ऐसे में अब जो प्रोमो सामने आया है, उसमें लव को जब नॉमिनेट करने लिए बुलाया जाता है, तो वो अपने आप रोक नहीं पाई और सबके सामने बुरी तरह से रोने लगती हैं। वो कहती हैं सब समझा रहे हैं। कोई बोल रहा मूव ऑन कर ले। कोई कुछ बोल रहा। इतने दिन साथ थे, ऐसे थोड़ी होता है कि एक दिन में सब खत्म। मुझे थोड़ा समय तो दो। लव करो रोता देख आम्रपाली भी अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं। आगे क्या होगा ये कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




