Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ में कहां पर हुआ है AI का इस्तेमाल? रिलीज से पहले...

‘रामायण’ में कहां पर हुआ है AI का इस्तेमाल? रिलीज से पहले नितेश तिवारी ने दूर किया दर्शकों का वहम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/Ramaya1_1793163312859_F9Fb_1793163318700_6HpJ_dbc044d6-48fb-4788-bf55-9b08a59ec084_PFDq.jpg

रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म की ग्लोबल रिलीज से पहले उन आरोपों पर जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने AI का इस्तेमाल किया है।

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की शुरुआती झलकियां रिलीज हुईं तो लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि मेकर्स ने इसे बनाने में AI की मदद ली है। खासतौर पर इसकी डबिंग को लेकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। मालूम हो कि रामायण कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है और मेकर्स का विजन इस फिल्म को सिर्फ भारत तक सीमित रखने का नहीं है। वह इसे ग्लोबल लेवल पर ऑडियंस के लिए सर्व करना चाहते हैं। फिल्म के इंटरनेशनल डेब्यू से पहले निर्देशक नितेश तिवारी ने अफवाहों के पीछे की हकीकत सबके सामने रखी है।

फिल्म में कहां हुआ है AI का इस्तेमाल

लॉस एंजेलिस में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर नितेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि इसका इस्तेमाल सिर्फ इंटरनेशनल ऑडियंस को उनकी भाषा में फिल्म देखने में मदद के लिए किया गया है। नितेश ने बताया कि फिल्म की डबिंग में AI कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जहां तक AI की बात है, इसका इस्तेमाल सिर्फ लिपसिंक के लिए किया जा रहा है, ताकि हम फिल्म को दुनिया के सामने उनकी भाषा में दिखा सकें। सभी आवाजें डबिंग आर्टिस्ट ने डब की हैं। फिल्म में AI का इस्तेमाल सिर्फ लिप मूवमेंट के लिए किया जा रहा है, ताकि ऑडियंस अपनी भाषा में इसे एन्जॉय कर सके।”

सिर्फ असली आर्टिस्ट्स ने की डबिंग

नितेश तिवारी ने बताया कि डबिंग में कोई AI इस्तेमाल नहीं हुआ है, सिर्फ असली आर्टिस्ट ही डबिंग करते हैं। मालूम हो कि फिल्म की शुरुआती झलकियां रिलीज किए जाने के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। किसी ने कहा कि फिल्म के VFX वीडियो गेम जैसे लग रहे हैं, तो किसी ने कहा कि इसकी डबिंग AI से करवाई हुई लग रही है। कोई बोला कि मेकर्स ने बहुत सस्ते लेवल का VFX वर्क किया है, तो किसी ने कहा कि परफॉर्मेंस में दम नहीं है। अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, चीजें साफ होनी शुरू हो गई हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और बुकिंग्स

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और सुपरस्टार यश समेत कई सितारों से सजी इस मेगाबजट मूवी के प्रोडक्शन और VFX की जिम्मेदारी मार्वल की फिल्मों के लिए VFX कर चुके नमित मल्होत्रा ने उठाई है। फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का रोल प्ले करते नजर आएंगे। जहां तक एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात है तो अभी फिल्म की रिलीज में 8 दिन बाकी हैं और यह 14 करोड़ 7 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। खबरों की मानें तो ओपनिंग डे पर ही यह 200 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस वर्ल्डवाइड कमाई कर लेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN