Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्टील की रेलिंग से लेकर किचन में रखा बर्तन नया जैसा चमक...

स्टील की रेलिंग से लेकर किचन में रखा बर्तन नया जैसा चमक जाएगा, बस ये घोल बनाकर रख लें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली की सफाई केवल दीवारों, कैबिनट, ड्राअर तक ही सीमित ना रखें। किचन में रोजाना यूज होने वाले उन स्टील के बर्तनों और गैजेट्स की सफाई करें जो अक्सर डीप क्लीन नहीं किए जाते और उनके किनारों पर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे स्टील के बर्तनों को चमकाने का कमाल का नुस्खा सीख लें।

किचन में स्टील के बर्तन जरूर होते हैं। प्लेट, कटोरी चम्मच के अलावा कद्दूकस, चलनी ये सब भी स्टील के होते हैं। जिन्हें हर रोज इस्तेमाल करते हैं और लापरवाही से धोकर रख देते हैं। लगातार इस्तेमाल से इन बर्तनों की किनारी, मोड़, डिजाइन और गैप में ढेर सारे खाने के कण फंस जाते हैं जो पानी के साथ मिलकर चिपचिपे और काले दिखने लगते हैं। इन गंदगी को ना निकाला जाए और बर्तनों को ना चमकाया जाए तो कुछ समय बाद यहीं बर्तन आपको चुपके-चुपके बीमार बनाना शुरू कर देंगे और आपको अंदाजा भी नहीं लगेगा। इस दिवाली रसोई की सफाई के साथ इन गंदे-पीले बर्तनों की सफाई भी जरूरी है। जिससे ये फिर से साफ हो जाएं और चमचमाने लगे।

अब जब बर्तनों की डीप क्लीनिंग करनी है तो केवल एक सोप या एक क्लीनिंग एजेंट काफी नहीं होगा, हमें कई क्लीनिंग एजेंट को मिलाकर एक स्ट्रांग सॉल्यूशन बनाने की जरूरत होगी। जिससे सारे स्टील के बर्तन चमक जाए। तो चलिए जानें कैसे बनाएं स्टील को चमकाने वाला स्ट्रांग सॉल्यूशन।

स्टील के बर्तन चमकाने वाला सॉल्यूशन कैसे बनाएं

स्टील के बर्तन चमकाने और सॉल्यूशन तैयार करना है तो इसके लिए चाहिए-

लिक्विड सोप बर्तन वाला

व्हाइट टूथपेस्ट (कोलगेट)

एक बड़ी कटोरी बेकिंग सोडा (ताजा)

एक नींबू का रस

लिक्विड बनाने के लिए पानी

  • सारी चीजों को एक किसी गहरे बर्तन में डाल दें। बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप लें और साथ में सफेद वाले टूथपेस्ट। इसके ऊपर बेकिंग सोडा एक कटोरी के करीब डाल दें।
  • ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा दुकान से फ्रेश लाकर यूज करें। कई बार घर में रखें बेकिंग सोडा हवा और नमी की वजह से कम इफेक्टिव हो जाते हैं। तो अगर डीप क्लीनिंग करनी है तो फ्रेश बेकिंग सोडा खरीदकर लाएं।
  • अब सारी चीजों को मिला दें और एक नींबू का रस निचोड़ कर उसमे पानी डालकर घोल तैयार कर लें।

स्टील के बर्तन चमकाने का तरीका

बस तैयार घोल को किनारे रखें और अपने गंदे-पुराने स्टील के बर्तनों को इसी घोल से साफ करें। साफ करने के लिए बढ़िया ग्रीन स्क्रब पैड यूज करें। बर्तनों के कोनों में जमा गंदगी को साफ करना है तो इस सॉल्यूशन को अच्छी तरह से लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उन कोनों को टूथब्रश की मदद से रगड़कर निकालें और बाकी हिस्से को स्क्रब पैड से रगड़कर साफ करें। फिर पानी से धो दें। और पाएंगे कि कम मेहनत में सारे स्टील के बर्तन बिल्कुल नये जैसे चमकने लगे हैं।

स्टील की रेलिंग और गेट भी हो जाएंगे क्लीन

केवल बर्तन ही नहीं दिवाली की सफाई के लिए भी ये घोल बड़े काम आएगा। आपके घर में बालकनी और छत पर स्टील की रेलिंग लगी है या फिर स्टील के गेट लगवा रखे हैं तो उनकी सफाई में भी ये घोल काम आएगा। बस सफाई के वक्त हाथों में ग्लव्स पहन लें जिससे आपके हाथों की कोमल स्किन खराब ना हो जाए। इस लिक्विड सॉल्यूशन से आप स्टील की रेलिंग और गेट वगैरह को भी आराम से चमका सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN