Home LIFESTYLE NEWS HINDI त्योहारों पर खूब बनाए जाते हैं दही भल्ले, इस रेसिपी से स्वाद...

त्योहारों पर खूब बनाए जाते हैं दही भल्ले, इस रेसिपी से स्वाद में लाजवाब बनेंगे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय घरों में त्योहारों पर दही भल्ले जरूर बनाए जाते हैं। आने वाले त्योहारों पर अगर आप भी इन्हें घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां सीखिए रेसिपी। इस तरीके से दही भल्ले बहुत टेस्टी बनेंगे और हर कोई इनकी तारीफ करेगा। 

How to Make delicious Dahi bhalla during festivals Recipe in hindi

त्योहारों के दौरान टेस्टी दही भल्ला कैसे बनाएं (फाइल फोटो)

दही भल्ले उत्तर भारत में बनने वाली एक फेमस साइड डिश है। इसे शादी-ब्याह के मेन्यू में शामिल किया जाता है और इसके अलावा तीज-त्योहारों पर भी भारतीय घरों में ये बनाए जाते हैं। सॉफ्ट भल्लों को मीठे दही की एक लेयर के साथ खट्टी-तीखी और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है। अगर आप आने वाले त्योहारों पर इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो सही माप के साथ देखिए दही भल्ले बनाने की रेसिपी।

दही भल्ले बनाने के लिए आपको चाहिए

भल्ले बनाने के लिए-

  • 1 कप धुली उड़द दाल
  • 1/4 कप मूंग दाल
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल

दही तैयार करने के लिए-

  • 700 से 800 ग्राम ताजा गाढ़ा दही
  • 2–3 बड़े चम्मच चीनी
  • आधा छोटा चम्मच काला नमक
  • 2 से 4 बड़े चम्मच ठंडा पानी या दूध

इमली की मीठी चटनी के लिए

  • आधा कप इमली
  • आधा कप गुड़
  • डेढ़ कप पानी
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक और साधारण नमक

हरी चटनी के लिए

  • 1 कप हरा धनिया
  • आधा कप पुदीने की पत्तियां
  • 1 से 2 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

गार्निशिंग के लिए

  • 1 से 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आवश्यकतानुसार इमली की मीठी चटनी
  • आवश्यकतानुसार हरी चटनी
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
  • 2–3 बड़े चम्मच अनार के दाने
  • 2–3 बड़े चम्मच बारीक सेव

दही भल्ले बनाने की विधि

  • दही भल्ले बनाने के लिए उड़द दाल और मूंग दाल को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें। फिर पर्याप्त पानी में 4 से 6 घंटे या रात भर भिगो दें। फिर पानी निकालकर दाल को छलनी में रख दें।
  • दाल को मिक्सर में बहुत कम पानी डालकर गाढ़ा और चिकना पीसें। ध्यान रखें कि बैटर पतला नहीं होना चाहिए। इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च और हींग मिला दें। (कोशिश करें कि आप बिना पानी के ही इसे पीस लें।)
  • बैटर को हाथ या व्हिस्क से एक ही दिशा में 5 से 8 मिनट अच्छी तरह फेंटें। इससे उसमें हवा भरती है और भल्ले नरम बनते हैं।
  • कड़ाही में मीडियम-धीमी आंच पर तेल गरम करें। हाथ या चम्मच की मदद से छोटे गोल भल्ले तेल में डालें। उन्हें पलटकर सुनहरा होने तक तलें। आंच बहुत तेज न रखें, वरना बाहर से पकेंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
  • एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें। तले हुए भल्लों को 15 से 20 मिनट उसमें डालें। फिर एक-एक भल्ले को हथेलियों के बीच बहुत हल्के दबाकर एक्सट्रा पानी निकाल दें। जोर से न दबाएं।
  • अब बताई गई सामग्रियों से दही और दोनों तरह की चटनी तैयार कर लें।
  • दही भल्लों को सर्व करने के लिए एक प्लेट या कटोरी में 3 से 4 नरम भल्ले रखें। फिर ऊपर से ठंडा मीठा दही भरकर डालें। इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें। भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें। ऊपर से हरा धनिया, अनार के दाने या सेव डालकर सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN