Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ पर व्रत में भोग लगाने के लिए बना लें चावल...

करवा चौथ पर व्रत में भोग लगाने के लिए बना लें चावल के फरे, इस ट्रिक से झटपट होंगे तैयार, नोट करें विधि

5
0

Source :- INDIATV NEWS

करवा चौथ पर पूजा और भोग के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिनमे चावल के फरे भी शामिल हैं। कई घरों में इस पारंपरिक डिश को करवा माता को भोग लगाने के लिए तैयार किया जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह रेसिपी झटपट कैसे तैयार करें तो चलिए नोट कर लीजिए इसी रेसिपी

चावल फरा के लिए सामग्री

चावल का आटा 1 कप,  चना दाल आधा कप, उड़द दाल आधा कप, हरी मिर्च 3 से 4, अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ 2 चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, राईआधा छोटा चम्मच, घी 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, तेल 1 बड़ा चम्मच

चावल के आटे का फरा कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: एक बर्तन में एक कप पानी उबालें, इसमें 2 छोटे चम्मच घी और ज़रा सा नमक डालें। जब पानी उबलने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसमें एक कप चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।  मिलाने के बाद, आटे को ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें। आटे को एक थाली में निकाल लें और अपनी हथेलियों पर थोड़ा घी लगा लें। आटे को तब तक मसलें जब तक कि वह मुलायम न हो जाए। गूंथते समय, इसमें 3 से 4 छोटे चम्मच पानी का इस्तेमाल करें।

  • दूसरा स्टेप: आधा कप चना दाल और आधा कप उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 2 से 4 घंटे बाद, भीगी हुई दालों को दरदरा पीस लें। इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया और आधा छोटा चम्मच नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, आपकी स्टफिंग तैयार है।

  • तीसरा स्टेप: आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें और एक टुकड़े को अपनी हथेलियों के बीच रखकर गोल कर लें। इसे दबाकर पेड़े का आकार दें और सूखे चावल के आटे में लपेट लें। इस टुकड़े को थोड़ा मोटा बेल लें। बेले हुए आटे को अपनी हथेली पर रखें और इसके ऊपर थोड़ी स्टफिंग डाल दें। इसे मोड़कर बंद कर दें और इसी तरह सारे फरा तैयार कर लें।

  • चौथा स्टेप: एक बर्तन में 2 से 3 कप पानी गर्म करें, इसके ऊपर एक छलनी रखें और उस पर थोड़ा तेल लगा दें। छलनी पर कुछ फरा रखें, इसे ढक दें और मध्यम से तेज़ आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। 3- 10 मिनट बाद फरा भाप में पक जाएंगे। आपके फरे तैयार हैं अब आप इनका भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा आप फेस्टिव सीजन के मौके पर मलाईदार रबड़ी भी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी

SOURCE : INDIATV NEWS