Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Silver Rate Today: करवाचौथ से एक दिन पहले गोल्ड के साथ चांदी का दाम भी कम हुआ है
- चांदी का दाम 1300 रुपये कम होकर 1,95,040 रुपये पर है
- करवाचौथ पर अगर आप भी चांदी की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 28 अक्तूबर का रेट जान लीजिए
Silver Rate Today: करवाचौथ से एक दिन पहले गोल्ड के साथ चांदी का दाम भी कम हुआ है। चांदी का दाम 1300 रुपये कम होकर 1.95 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। चांदी का दाम 2 लाख रुपय के स्तर के नीचे आ चुका है। करवाचौथ पर अगर आप भी चांदी की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 28 अक्तूबर का रेट जान लीजिए।
इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को हल्की नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 54.41 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर टिकी है। बाजार को उम्मीद है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। इसी वजह से चांदी में बड़ी तेजी के बजाय फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सोने में पिछले सत्र की तेजी के बाद खरीदारी धीमी पड़ी है। इसका असर चांदी पर भी दिख रहा है। चांदी इंडस्ट्रियल मेटल होने के साथ-साथ निवेश का विकल्प भी है, इसलिए डॉलर, बॉन्ड यील्ड, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में बदलाव का इस पर सीधा असर पड़ता है।
चांदी की कीमतों में नरमी क्यों आ रही है?
फेड के ब्याज दरों पर फैसले से चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। अगर फेड का रुख सख्त रहता है, तो डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत हो सकते हैं। इससे चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव बढ़ सकता है। चांदी की कीमतों में टिकाऊ तेजी के लिए अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और बॉन्ड यील्ड में नरमी जरूरी है।
तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है। इससे ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदल सकती हैं और चांदी की कीमतों पर दबाव आ सकता है। हाल की तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। हालांकि, कीमतों में गिरावट आने पर सस्ती खरीदारी भी देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि चांदी में तेज गिरावट के बजाय फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
दिल्ली में चांदी का भाव
दिल्ली में चांदी का भाव – 1,95,050 रुपये प्रति किलोग्राम
बिहार में चांदी का रेट
बिहार में चांदी का भाव – 1,95,110 रुपये प्रति किलोग्राम
यूपी में चांदी का रेट
यूपी में चांदी का भाव – 1,95,270 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई में चांदी का भाव
मुंबई में चांदी का भाव – 1,95,220 रुपये प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु में चांदी का भाव
बेंगलुरु में चांदी का भाव – 1,95,840 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता में चांदी का भाव
कोलकाता में चांदी का भाव – 1,95,820 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई में चांदी का भाव
चेन्नई में चांदी का भाव – 1,95,650 रुपये प्रति किलोग्राम
हैदराबाद में चांदी का भाव
हैदराबाद में चांदी का भाव – 1,95,390 रुपये प्रति किलोग्राम
अहमदाबाद में चांदी का भाव
अहमदाबाद में चांदी का भाव – 1,95,800 रुपये प्रति किलोग्राम
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




