Home - लग्जरी फोल्डेबल फोन लाया सैमसंग, इसमें 200MP कैमरा; 8 इंच की मेन...

लग्जरी फोल्डेबल फोन लाया सैमसंग, इसमें 200MP कैमरा; 8 इंच की मेन स्क्रीन भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सैमसंग ने चीन में किताब की तरह खुलने वाले स्मार्टफोन Samsung W27 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन केवल चीन के लिए है और यह वैश्विक स्तर पर उपलब्ध Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर बेस्ड है। देखें कीमत और खासियत

Samsung W27 की कीमत चीन में बेस मॉडल के लिए के 18,999 युआन (लगभग 2,72,000 रुपये) से शुरू होती है।

Samsung W27 Launched: सैमसंग ने चीन में हुए ‘हार्ट ऑफ द वर्ल्ड’ इवेंट में अपने नए फोल्डेबल फोन Samsung W27 को लॉन्च किया है। यह मॉडल चीन के लिए एक्सक्लूसिव है और वैश्विक बाजार में उपलब्ध Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर बेस्ड है, जो कंपनी का किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल फोन है। नए सैमसंग W27 मॉडल में कंपनी ने प्रीमियम टू-टोन डिजाइन दिया गया है, जिसमें फ्रेम को गोल्डन शेड दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी’ प्रोसेसर लगा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सेल का है। इस फोल्डेबल फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसमें 8 इंच की मेन फोल्डेबल स्क्रीन और 6.5 इंच की आउटर स्क्रीन दी गई है।

इतनी है Samsung W27 की कीमत

सैमसंग W27 के बेस मॉडल की कीमत 18,999 युआन (लगभग 2,72,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है। वहीं, इसके टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज है और इसकी कीमत 21,999 युआन (लगभग 3,15,000 रुपये) है। कंपनी का यह नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन 13 नवंबर को चीन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग W27 दो कलर्स – Jihu Blue और Jixia Hong में आता है।

samsung w27

चलिए अब एक नजर डालते हैं Samsung W27 की खासियत पर

यह फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड वन UI 9 पर चलता है। इस फोन में अंदर की तरफ 8 इंच की QXGA+ (2504×2256 पिक्सेल) 2X डायनामिक एमोलेड स्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। बाहर की तरफ, इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2520 पिक्सेल) 2X डायनामिक एमोलेड स्क्रीन दी गई है।

फोन में क्वालकॉम का कस्टम ऑक्टा-कोर ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी’ चिपसेट लगा है। इसमें 3.6 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 4.74 गीगाहर्ट्ज तक की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इस स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। कंपनी ने इसकी ‘इनग्रेस प्रोटेक्शन’ (IP) रेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर उपलब्ध गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा मॉडल धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP48 रेटिंग के साथ आता है।

फोन में कुल पांच कैमरे

कैमरे की बात करें तो, सैमसंग W27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x तक ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए, फोन में 10-मेगापिक्सेल के दो कैमरे लगे हैं, एक अंदर की डिस्प्ले पर और दूसरा बाहर की डिस्प्ले पर।

तेज चार्जिंग और बड़ी बैटरी भी

सैमसंग W27 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अनफोल्ड यानी खुलने पर इसका डाइमेंशन 158.4×143.2×4.1 एमएम और फोल्ड यानी बंद होने की स्थिति में इसका डाइमेंशन 158.4×72.8×8.9 एमएम हो जाता है। फोन की वजन लगभग 215 ग्राम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN