Home rss world hindi इजरायल चुनाव में वोट काउंटिंग पूरी: नेतन्याहू और आइजेनकोट में किसने मारी...

इजरायल चुनाव में वोट काउंटिंग पूरी: नेतन्याहू और आइजेनकोट में किसने मारी बाजी?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल में वोट काउंटिंग खत्म हो चुकी है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं उनके गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ आइजेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं।

इजरायल के आम चुनाव में जारी मतगणना पूरी हो चुकी है। अंतिम मतगणना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। वहीं, उनके पूरे गठबंधन को 120 सदस्यी नेसेट में 53 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ, नेतन्याहू के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी गादी आइजेनकोट को 48 सीटें मिली हैं। ऐसे में यह दोनों ही गठबंधन नेसेट के मैजिक नंबर ’61’ तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं। अब या तो यह दोनों गठबंधन आपसी पार्टियों को तोड़कर एक साथ आ सकते हैं या फिर इन्हें अरब पार्टियों का सहारा लेना होगा, जिन्हें कुल मिलाकर 19 सीटें मिली हैं। अभी हर तरीके से कोशिशें जारी हैं।

यरुशलेम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मतगणना के पूरा होने के बाद इजरायल में एक बार फिर से बिना बहुमत की सरकरा बनने की रूपरेखा तय हो गई है। हालांकि, यह नतीजे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब इजरायली चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप की जांच की जा रही है। बता दें, इजरायल चुनाव में यह खबर चल रही है कि कतर और तुर्किए सहित कुछ विदेशी ताकतों ने अरब पार्टियों की सीटें बढ़ाने के लिए इजरायल में जमकर पैसा खर्च किया है। हालांकि, इन आरोपों से कतर ने इनकार किया है। इजरायल में प्रमुख चुनाव अधिकारी जस्टिस नोम सोहलबर्ग ने ‘शिन बेट’ के प्रमुख डेविड जिनी को इस संदिग्ध विदेशी फंडिंग और चुनाव में दखलंदाजी की जांच करने का निर्देश दिया है।

चुनाव में विदेशी दखल के आरोप इतने गंभीर नहीं- नेता विपक्ष यार लापिड

नेतन्याहू के धुर विरोधी यार लिपिड ने इजरायल चुनाव में धांधली के आरोपों को ज्यादा गंभीर नहीं बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों में विदेशी दखल के दावों के आधार पर इजराइल के मतदान को चुनौती नहीं दी जा सकती। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के अनुसार, विपक्ष के नेता यायर लापिड ने कहा है कि इजराइल के चुनावों में विदेशी दखल के आरोप इतने गंभीर नहीं हैं कि उनके आधार पर नतीजों को चुनौती दी जाए या नई ‘नेसेट’ (संसद) के शपथ ग्रहण समारोह में देरी की जाए। लापिड ने सुरक्षा अधिकारियों से इस मामले की जानकारी लेने के बाद यह बात कही।

दरअसल, पहले यह बात सामने आ रही थी कि विदेशी हस्तक्षेप की जांच के बीच आधिकारिक आंकड़े सामने आने में देर हो सकती है। हालांकि, बाद में इजरायल सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया कि जांच की वजह से आधिकारिक चुनाव आंकड़े जारी होने में कोई देर नहीं होगी।

नई सरकार बनाने की तैयारियां शुरू,आइजेनकोट और बेनेट की मुलाकात

नतीजे सामने आने के बाद इजरायल में जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच, ‘यशार’ पार्टी के चेयरमैन गादी आइसेनकोट ने रानाना में ‘बेयाचाद’ (टुगेदर) के चेयरमैन नफ्ताली बेनेट से उनके घर पर मुलाकात की।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने “इजराइल में जल्द से जल्द एक अच्छी सरकार बनाने” के प्रयासों पर चर्चा की। यह मुलाकात गठबंधन बनाने की बातचीत के दौरान हुई है। हाल ही में हुए चुनावों में, किसी भी प्रमुख राजनीतिक गुट को 120 सदस्यों वाली इजराइली संसद, ‘नेसेट’ में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें नहीं मिल सकीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN