Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली पर अचानक आज जाएं मेहमान तो झटपट बनाएं क्रिस्पी कॉर्न, स्वाद...

दिवाली पर अचानक आज जाएं मेहमान तो झटपट बनाएं क्रिस्पी कॉर्न, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे इस स्नैक की रेसिपी

4
0

Source :- INDIATV NEWS

दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। इसे लेकर अभी से घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। घर की साफ सफाई और डेकोरेशन की तैयारियां भी घरों में शुरू कर दी गई है। दिवाली को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर लोग एक दूसरे के घर भी आते जाते हैं। दिवाली के मौके पर कई बार ऐसा होता है कि कुछ मेहमान अचानक से आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि उन्हें स्नैक्स में क्या सर्व किया जाए। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अचानक आए मेहमानों के लिए आप क्रिस्पी कॉर्न बना सकते हैं। ये बनाने में आसान है और खाने में कमाल का लगता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए क्रिस्पी कॉर्न की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • स्वीट कॉर्न: 2 कप (उबले हुए)
  • कॉर्नफ्लार: 3-4 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा: 1 बड़ा चम्मच (क्रंच बढ़ाने के लिए)
  • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हुआ प्याज: 1/4 कप 
  • बारीक कटी हुई शिमला मिर्च: 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च: 2 
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • तेल: तलने के लिए
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

कॉर्न को कोट करें: सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न के दाने लें। इसमें कॉर्नफ्लार, चावल का आटा, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे कि कॉर्न पर आटे की एक अच्छी कोटिंग चिपक जाए।

क्रिस्पी तलें: अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें कॉर्न के दाने थोड़े-थोड़े करके डालें। कॉर्न को मीडियम से हाई फ्लेम पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।

तड़के की तैयारी: तले हुए क्रिस्पी कॉर्न को एक टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। अब एक दूसरे पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

मसाले मिलाएं: अब इसमें भुने हुए कॉर्न डालें। ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस कर लें।

सर्व करें: लास्ट में बारीक कटे हुए हरे धनिए से गार्निश करें और सर्व करें। मेहमानों को ये नाश्ता खूब पसंद आएगा।

SOURCE : INDIATV NEWS