Source :- LIVE HINDUSTAN
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के दौरान अनंत अंबानी अपने भतीजे कृष्णा को संभालते नजर आए। बच्चे की मस्ती और अनंत के अंदाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बच्चे जब मस्ती के मूड में होते हैं, तो उन्हें किसी की परवाह नहीं होती। फिर चाहे सामने कोई बड़ा बिजनेसमैन हो या घर का कोई बड़ा सदस्य, उनकी शरारतें चलती ही रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें अनंत अंबानी अपने भतीजे कृष्णा को संभालने और शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बच्चा अपनी मस्ती में लगा है, जबकि अनंत उसे प्यार से संभालते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अपने घर के बच्चों की शरारतें याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास।
भतीजे कृष्णा की शरारतों को संभालते दिखे अनंत अंबानी
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान अनंत अंबानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह कार्यक्रम में बैठे थे और आसपास कई लोग मौजूद थे। इसी बीच उनके छोटे भतीजे कृष्णा उनके पास आकर मस्ती करने लगे। वीडियो में कृष्णा कभी अनंत के हाथों से खेलने की कोशिश करते दिखते हैं, तो कभी उनके पास जाकर शरारत करने लगते हैं। अनंत उन्हें संभालने और शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, बच्चे की मस्ती रुकने का नाम नहीं लेती। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
बच्चे की मस्ती देखकर लोगों को याद आया अपना बचपन
- इस वीडियो में लोगों को अंबानी परिवार की दौलत या बड़े कार्यक्रम से ज्यादा बच्चे की शरारतें पसंद आ रही हैं। बच्चों का स्वभाव ही ऐसा होता है कि वे जहां होते हैं, वहीं अपनी मस्ती शुरू कर देते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आसपास कितने लोग हैं या कौन सा बड़ा कार्यक्रम चल रहा है।
- यही वजह है कि वीडियो देखकर कई लोग अपने घर के बच्चों को याद कर रहे हैं। किसी को अपने छोटे भाई-बहन की शरारतें याद आ रही हैं, तो किसी को भतीजे-भतीजियों की मस्ती। लोगों का कहना है कि बच्चों की नटखट हरकतें हर घर में लगभग एक जैसी होती हैं। परिवार कितना भी बड़ा या अमीर क्यों न हो, बच्चों के सामने बड़ों को भी उनकी मर्जी के हिसाब से चलना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि कम से कम इस मामले में हम सब एक जैसे हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बच्चे तो बच्चे होते हैं, उन्हें अमीरी-गरीबी से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों को जहां मौका मिलता है, वे वहीं अपनी शरारतें शुरू कर देते हैं।
मुकेश अंबानी भी मोबाइल देते दिखे
अंबानी परिवार का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें मुकेश अंबानी अपने ग्रैंडचाइल्ड के साथ नजर आते हैं और उसे अपना मोबाइल फोन देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, नीता अंबानी और ईशा अंबानी के भी बच्चों के साथ खेलते और उन्हें संभालते हुए नजर आए।
- अक्सर बड़े कार्यक्रमों में अंबानी परिवार के सदस्य बिजनेस और दूसरे जरूरी कामों में व्यस्त नजर आते हैं। लेकिन परिवार के बच्चों के साथ उनके ऐसे पल लोगों को उनकी निजी जिंदगी की एक झलक दिखाते हैं। अनंत अंबानी और कृष्णा का यह वीडियो भी इसी वजह से लोगों को पसंद आ रहा है।
अगर ऐसा कभी हो तो, क्या करें?
- बच्चों को डांटने के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें।
- अगर बच्चा ज्यादा शरारत कर रहा है, तो उसका ध्यान किसी खिलौने या दूसरी एक्टिविटी की तरफ लगाएं।
- बच्चे को बार-बार रोकने के बजाय उसे सुरक्षित तरीके से खेलने की आजादी दें।
- भीड़ या किसी जरूरी कार्यक्रम में बच्चे को अकेला न छोड़ें।
- बच्चे की बात सुनें और उसकी जरूरत समझने की कोशिश करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



