Home rss business hindi Pepsico बॉटलर के नेट प्रॉफिट में 14% का इजाफा, डिविडेंड भी दे...

Pepsico बॉटलर के नेट प्रॉफिट में 14% का इजाफा, डिविडेंड भी दे रही कंपनी; एक्सपर्ट बुलिश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Varun Beverages Share price: कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का ऐलान किया है
  • इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है
  • वरुण बेवरेजेज के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं

Varun Beverages Share price: पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी प्रॉफिट 828 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 727.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

बीएसई में कंपनी के शेयर आज 415.50 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 396.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का इंट्रा-डे लो लेवल है।

डिविडेंड दे रही है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से 7 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

कंपनी के रेवन्यू में बढ़ोतरी (Varun Beverages Ltd Q2 Results)

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा है कि कंपनी का रेवन्यू दूसरे क्वार्टर के दौरान 6815.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5112.40 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इस बॉटलिंग कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 25.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कंपनी का EBITDA 1426.50 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का EBITDA 22.30 प्रतिशत बढ़ा है।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (Varun Beverages Ltd performance)

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के शेयरों का दाम 33 प्रतिशत लुढ़का है। भले ही निवेशकों के लिए पिछले दो साल शेयर बाजार में कठिन रहा हो। लेकिन इसके बाद भी 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 254 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

एक्सपर्ट्स बुलिश (Varun Beverages target price)

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक का शेयर 530 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज एक्सपर्ट्स के प्रदर्शन को लेकर बुलिश है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN