Home rss business hindi गोल्ड बॉन्ड निवेशकों की चांदी, हुआ 275% से ज्यादा का फायदा, चेक...

गोल्ड बॉन्ड निवेशकों की चांदी, हुआ 275% से ज्यादा का फायदा, चेक करें डिटेल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • RBI के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड की रिडेम्पशन कीमत तय करने के लिए पिछले तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने की औसत बंद कीमत निकाली जाती है
  • इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी सोने के भाव को आधार बनाया जाता है

RBI ने SGB (Sovereign Gold Bond) 2020-21 सीरीज-I के समय से पहले रिडेम्पशन के लिए कीमत ₹14,159 प्रति ग्राम तय की।

Sovereign Gold Bond: अगर आपने भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में पैसा लगाया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2019-20 सीरीज VI के लिए समय से पहले पैसा निकालने यानी प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की कीमत तय कर दी है। इस बॉन्ड में निवेश करने वाले लोग 30 अक्टूबर 2026 को अपना पैसा निकाल सकते हैं। RBI के मुताबिक, इस सीरीज के निवेशकों को हर यूनिट के बदले 14,213 रुपये मिलेंगे। खास बात यह है कि इस गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदने वाले निवेशकों ने इसे 3,785 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर खरीदा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 14,213 रुपये हो गई है। यानी निवेशकों को बिना ब्याज जोड़े ही 275 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल रहा है। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी ने इस गोल्ड बॉन्ड में 1 लाख रुपये लगाए थे, तो उसकी वैल्यू बढ़कर करीब 3.76 लाख रुपये हो गई है। इसमें मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है।

कैसे तय हुई गोल्ड बॉन्ड की कीमत?

RBI के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड की रिडेम्पशन कीमत तय करने के लिए पिछले तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने की औसत बंद कीमत निकाली जाती है। इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी सोने के भाव को आधार बनाया जाता है। SGB 2019-20 सीरीज VI की कीमत 27, 28 और 29 अक्टूबर 2026 के सोने के भाव के औसत के आधार पर तय की गई है। इसी हिसाब से 30 अक्टूबर को इसकी रिडेम्पशन कीमत 14,213 रुपये प्रति यूनिट रखी गई है।

कितने रुपये में खरीदा था गोल्ड बॉन्ड?

इस गोल्ड बॉन्ड को अक्टूबर 2019 में जारी किया गया था। उस समय ऑनलाइन निवेश करने वालों के लिए इसकी कीमत 3,785 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं, ऑफलाइन खरीदने वालों को इसके लिए 3,835 रुपये प्रति ग्राम देने पड़े थे। RBI ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल पेमेंट करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देता है। इसी वजह से ऑनलाइन निवेश करने वालों का रिटर्न थोड़ा ज्यादा रहा है।

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी SGB सरकार की तरफ से जारी किया जाने वाला एक तरह का सरकारी निवेश बॉन्ड है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारत सरकार की ओर से जारी करता है। इसमें निवेश करने पर आपको फिजिकल सोना खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होती। आपका निवेश सोने की कीमत से जुड़ा रहता है। इन बॉन्ड पर निवेशकों को हर साल 2.50 फीसदी का तय ब्याज भी मिलता है। यह ब्याज शुरुआती निवेश की रकम पर दिया जाता है। हालांकि, वित्त वर्ष 2015-16 में जारी कुछ शुरुआती गोल्ड बॉन्ड पर 2.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलता था।

कब निकाल सकते हैं गोल्ड बॉन्ड का पैसा?

SGB में निवेश करने वाले लोग जारी होने के 5 साल बाद कुछ तय तारीखों पर समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा उसी तारीख पर मिलती है जिस दिन ब्याज का भुगतान होना होता है। SGB 2019-20 सीरीज VI के निवेशकों को 30 अक्टूबर 2026 को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का मौका दिया गया है। यानी इस तारीख पर निवेशक अपने गोल्ड बॉन्ड को भुनाकर तय कीमत के हिसाब से पैसा वापस ले सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN