Home LIFESTYLE NEWS HINDI एकदम परफेक्ट स्नैक है क्रिस्पी पनीर शेजवान लोलीपॉप, दिवाली पार्टी के लिए...

एकदम परफेक्ट स्नैक है क्रिस्पी पनीर शेजवान लोलीपॉप, दिवाली पार्टी के लिए सीखें रेसिपी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली आने से पहले अगर आप भी अपने घर पर दिवाल पार्टी होस्ट कर रहे हैं तो यहां बताए एकदम नए स्पाइसी-क्रिस्पी स्नैक को जरूर बनाएं। यहां सीखिए इसकी फुल रेसिपी। 

दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इसका इंतजार सालभर किया जाता है। इस फेस्टिवल के आने से पहले लोग अपने घरों में दिवाली पार्टी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाचे हैं। घर पर दिवाली पार्टी आयोजित करना परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटने का एक शानदार तरीका है। इस पार्टी को यादगार और मजेदार बनाने के लिए सही स्नैक्स का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में हम दिवाली पार्टी के लिए स्नैक्स में यहां बता रहे हैं क्रिस्पी-स्पाइसी शेजवान पनीर लॉलीपॉप बनाने का तरीका। ये एक बेहतरीन स्नैक रेसिपी है जिसे आप दिवाली पार्टी के मेन्यू में आसानी से शामिल कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं

क्रिस्पी-स्पाइसी शेजवान पनीर लॉलीपॉप बनाने की सामग्री

-2 मीडियम आकार के उबले हुए आलू, मैश किए हुए

-70 ग्राम पनीर, मैश किया हुआ (क्रम्बल किया हुआ)

-2 प्याज, बारीक कटे हुए

-आधी लाल शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई

– आधी पीली शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई

-1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-3 बड़े चम्मच ब्रेडक्रंब्स

-2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

-बारीक कटा हरा धनिया

-1 छोटा चम्मच काली मिर्च

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स

-स्वादानुसार नमक

शेजवान सॉस के लिए

-3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई

-1 बड़ा चम्मच तेल

-3 बड़े चम्मच केचप

-2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस

-1 बड़ा चम्मच सोया सॉस

-3 बड़े चम्मच शेजवान सॉस

क्रिस्पी-स्पाइसी शेजवान पनीर लॉलीपॉप बनाने की विधि

1) क्रिस्पी-स्पाइसी लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो लें और फिर कुकर में डालकर 4 से 5 सीटी आने तक उबाल लें। कुकर को ठंडा होने दें और फिर तुरंत आलू को पानी से निकालकर एक छन्नी पर रख दें। आलू से सारा पानी निकलने के बाद छील लें और फिर मैश कर लें।

2) अब इन आलू में सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। फिर इनसे छोटे-छोटे लॉलीपॉप का आकार बना लें। इसके लिए एक-एक आइसक्रीम स्टिक लें और फिर इसके ऊपर अच्छे से लॉलीपॉप के मिक्स को लपेट लें।

3) अब इन पर हल्का तेल लगाएं और एयर-फ्रायर में 190°C पर, दोनों तरफ 6-6 मिनट तक पकाएं, जब तक कि ये सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। जब लॉलीपॉप का रंग सुंदर भुरा दिखने लगे तो इन्हें एयर फ्रायर से निकाल दें।

4) अब लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबाल लें। फिर इन्हें एक छन्नी में छानने के बाद अच्छी तरह से छील लें। अब एक पैन में तेल गरम करें और लहसुन को हल्का भून लें (ध्यान रहे कि लहसुन भूरा न हो)।

5) फिर इसमें केचप, रेड चिली सॉस, सोया सॉस और शेज़वान सॉस डालें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक कि सॉस में बुलबुले न उठने लगें। सॉस को थोड़ा ठंडा होने दें।

6) एयर-फ्राइड लॉलीपॉप को सॉस में डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सॉस उन पर समान रूप से लग जाए। अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इसे सर्व करें। सर्विंग के लिए सभी लॉलीपॉप को एक बर्तन में निकालें और फि मेयोनेज या फिर मिंट सॉस के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN